5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Sooryavanshi Debut: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी से भी पहले गार्गी बनर्जी ने किया था भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi Debut: इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की गार्गी बनर्जी ने महज 14 साल की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचा था? जानिए पूरी लिस्ट।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 05, 2026

Vaibhav Sooryavanshi debut, Youngest Indian cricketer, India vs England 2nd T20I, Sachin Tendulkar record broken

इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Debut, Youngest Indian cricketer Debut: भारतीय क्रिकेट में 4 जुलाई 2026 को एक नया इतिहास रचा गया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 15 साल और 99 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जानकारी दी, जहां उन्हें संजू सैमसन की जगह मौका मिला। इसके साथ ही वैभव ने महान सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन) का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और पुरुषों में भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

वैभव नहीं है सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

वैभव का घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल (राजस्थान रॉयल्स {RR} - 1.1 करोड़) और अंडर-19 वर्ल्ड कप तक का सफर कमाल का रहा है। लेकिन, अगर आपको लगता है कि वैभव भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, तो आप गलत हैं।

वैभव से भी पहले एक महिला खिलाड़ी ने रचा था इतिहास

सच तो यह है कि भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड एक महिला क्रिकेटर के नाम है। साल 1978 में गार्गी बनर्जी (Gargi Banerjee) ने सिर्फ 14 साल 165 दिन की उम्र में ईडन गार्डन्स पर इंग्लैंड के ही खिलाफ अपना पहला मैच (टेस्ट मैच) खेला था। वैभव ने पुरुषों का रिकॉर्ड जरूर तोड़ा है, लेकिन ऑल-ओवर रिकॉर्ड में गार्गी बनर्जी आज भी नंबर-1 पर हैं।

नीचे दी गई लिस्ट से समझिए कि भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप खिलाड़ी कौन हैं:

खिलाड़ी का नामउम्र (Debuting Age)फॉर्मेट (Format)
गार्गी बनर्जी (W)14 साल 165 दिनटेस्ट
वैभव सूर्यवंशी (M)15 साल 99 दिनटी20
शुभंगी कुलकर्णी (W)15 साल 231 दिनटेस्ट
शेफाली वर्मा (W)15 साल 239 दिनटी20
शर्मिला चक्रवर्ती (W)15 साल 241 दिनटेस्ट
रजनी वेणुगोपाल (W)15 साल 283 दिनटेस्ट
सचिन तेंदुलकर (M)16 साल 205 दिनटेस्ट
निशा भावे (W)16 साल 184 दिनवनडे
पियूष चावला (M)17 साल 75 दिनटेस्ट
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (M)17 साल 118 दिनटेस्ट

वैभव के डेब्यू के बाद भी हारी टीम इंडिया

वैभव सूर्यवंशी के इस ऐतिहासिक डेब्यू मैच में सबका ध्यान उन्हीं पर था। उन्होंने क्रीज पर आते ही जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे खतरनाक गेंदबाजों पर शानदार छक्के लगाए, लेकिन वह सिर्फ 14 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने एक अच्छा लक्ष्य रखा था। जवाब में, अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में ही इंग्लैंड के दो बड़े विकेट चटका दिए थे। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के 22 साल के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने तूफानी पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया और भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई के ओवरों में जमकर रन बटोरे। आखिरी ओवरों में जसप्रीत बुमराह की कमी टीम इंडिया को खली और भारत यह मैच हार गया।