क्रिकेट

शुभमन गिल ने जो रूट और ट्रेविस हेड को छोड़ा पीछे, 2025 से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

Shubman Gill Test 100 Since 2025: शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 126 रन की शानदार पारी खेली। इसी के साथ वह 2025 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और ट्रेविस हेड व जो रूट को पीछे छोड़ दिया।

2 min read
Jun 07, 2026
Shubman Gill Celebrating Century
शतक जड़ने के बाद अभिवादन स्विकार करते हुए शुभमन गिल (फोटो-BCCI )

Shubman Gill in Test Cricket Since 2025: भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill Test Century) ने शानदार शतक जड़ दिया। वह खेल के दूसरे दिन 126 रन बनाकर सलीम साफी की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया और 126 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह 2025 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस दौरान ट्रेविस हेड (Travis Head), जो रूट (Joe Root) और हैरी ब्रूक (Harry Brook) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

जो रूट और ट्रेविस हेड को पछाड़ा

आपको बता दें कि इससे पहले ट्रेविस हेड इस लिस्ट में सबसे आगे थे, जिन्होंने 22 पारियों में 45.9 की औसत से 1009 रन बनाए थे। जो रूट ने 20 पारियों में 980 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने 16 पारियों में 953 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 17 पारियों में 77.60 की औसत से 1086 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वहीं केएल राहुल पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

आपको बता दें कि शुभमन गिल अब टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 15 पारियों में 6 शतक जड़ दिए हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुनील गावस्कर और विराट कोहली हैं। विराट कोहली के नाम बतौर कप्तान 20 शतक दर्ज हैं, जबकि सुनील गावस्कर ने कप्तानी करते हुए 11 शतक लगाए थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 9 शतक लगाए थे, तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 7 शतक जड़े थे।

2025 से सबसे ज्यादा टेस्ट रन

रैंकखिलाड़ीटीमपारीरनऔसतशतकअर्धशतक
1शुभमन गिलभारत17108677.661
2ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया22100945.933
3जो रूटइंग्लैंड2098049.051
4हैरी ब्रूकइंग्लैंड1695345.426
5केएल राहुलभारत1591348.143
Published on:
07 Jun 2026 11:51 am