क्रिकेट

शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की ये चाल दिल्ली पर पड़ी भारी, आखिरी गेंद पर सोचा रन-आउट रहा सफल!

GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की सांस रोक देने वाली जीत। जानिए आखिरी गेंद से पहले शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच क्या सीक्रेट बातचीत हुई थी, जिसने डेविड मिलर को चकमा दिया और कुलदीप यादव को रन-आउट कर GT को 1 रन से जीत दिला दी।

2 min read
Apr 09, 2026
GT vs DC Last Ball Thriller, Shubman Gill Captaincy, Prasidh Krishna Last Ball, IPL 2026 GT vs DC Highlights. David Miller Mistake vs GT, Kuldeep Yadav Run Out, Jos Buttler Wicketkeeping, Gujarat Titans First Win IPL 2026.
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद जश्न मानते हुए (Photo - IANS)

IPL 2026, DC vs GT: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) ने आखिरकार आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ बुधवार, 8 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में GT ने 1 रन से बेहद रोमांचक जीत दर्ज की। एक वक्त ऐसा था जब दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे और किसी को नहीं लगा था कि गुजरात यहां से मैच निकाल पाएगा, लेकिन डेविड मिलर की एक गलती और गिल की चालाकी ने पूरा गेम ही पलट दिया।

लंबी बातचीत के बाद आखिरी गेंद पर आउट

जब आखिरी गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी, तब कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर उनके बीच क्या बात हुई जिसने मैच का पासा पलट दिया। मैच के बाद गिल ने खुद इस राज से पर्दा उठाया। दरअसल, 5वीं गेंद पर जब डेविड मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया, तभी गुजरात को जीत की खुशबू आने लगी थी। गिल ने कहा, 'उस पल मुझे लगा कि हमारे पास जीतने का मौका है।'

गिल और कृष्णा की चाल - यॉर्कर या स्लोअर?

मैच के बाद गिल ने बताया कि आखिरी गेंद से पहले वे दोनों दुविधा में थे। सवाल यह था कि यॉर्कर डाली जाए या स्लोअर बाउंसर? आमतौर पर बल्लेबाज ऐसी स्थिति में यॉर्कर की ही उम्मीद करता है, लेकिन गिल और कृष्णा ने यहीं पर अपना दिमाग चलाया। गिल ने खुलासा करते हुए कहा, 'हम बस इसी पर बात कर रहे थे कि क्या करना सही होगा। विकेट जिस तरह से खेल रहा था, हमें लगा कि अगर हम एक अच्छी स्लोअर गेंद फेंकते हैं, तो उस पर बाउंड्री लगाना बहुत मुश्किल होगा।' प्रसिद्ध कृष्णा को ऐसी गेंदों पर पहले भी कामयाबी मिली थी, इसलिए उन्होंने रिस्क लेने का फैसला किया।

काम कर गया मास्टर प्लान

हुआ भी बिल्कुल वैसा ही जैसा गुजरात ने सोचा था। प्रसिद्ध कृष्णा ने स्लोअर बाउंसर डाली और डेविड मिलर पूरी तरह गच्चा खा गए। गेंद उनके बल्ले को छू तक नहीं पाई और सीधे विकेटकीपर जोस बटलर के दस्तानों में जा समाई। जैसे ही मिलर और कुलदीप यादव रन के लिए भागे, बटलर ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को विकेटों की तरफ फेंका और कुलदीप यादव रन-आउट हो गए। इस तरह गुजरात टाइटंस ने हार के मुंह से जीत छीन ली और 1 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो