क्रिकेट

IND vs SL: शुभमन गिल और ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, रवींद्र जडेजा के निशाने पर रोहित-कोहली के रिकॉर्ड

India tour of Sri Lanka: श्रीलंका दौरे पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के पास वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में तीन हजार रन बनाने का मौका होगा। वहीं, रवींद्र जडेजा WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
2 min read
Aug 03, 2026
Shubman Gill, Rishabh Pant, India tour of Sri Lanka,
शुभमन गिल और ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच इसी महीने से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारत के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC) लिहाज से ये सीरीज बेहद ही महत्‍वपूर्ण है। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। गिल और पंत के पास जहां इस सीरीज में तीन हजार WTC रन पूरे करने का मौका होगा तो वहीं, रवींद्र जडेजा के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के निशाने पर ये रिकॉर्ड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय प्‍लेयर्स की बात करें तो इस मामले में मौजूदा कप्‍तान शुभमन गिल सबसे आगे हैं। वह डब्‍ल्‍यूटीसी के इतिहास में अब तक 2843 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ 157 रन बनाते ही वह 3000 रन पूरे कर लेंगे। वहीं, ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट में तीन हजारी बनने से सिर्फ 220 रन दूर हैं। रवींद्र जडेजा भी इस रेस में शामिल हैं, वह अभी तक डब्‍ल्‍यूटीसी में 2610 रन बना चुके हैं। भले ही वह इस सीरीज में तीन हजार के आंकड़े तक नहीं पाएं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे जरूर छोड़ सकते हैं, जिनके क्रमश: 2716 और 2617 रन हैं।

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीरन
1शुभमन गिल2843
2ऋषभ पंत2780
3रोहित शर्मा2716
4विराट कोहली2617
5रवींद्र जडेजा2610

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीटीममैचरनऔसत
1जो रूटइंग्लैंड77665151.16
2स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया59456450.15
3मार्नस लाबुशेनऑस्ट्रेलिया58448446.22
4ट्रैविस हेडऑस्ट्रेलिया57392942.70
5बेन स्टोक्सइंग्लैंड64385735.06
6उस्मान ख्वाजाऑस्ट्रेलिया47346443.30
7बाबर आज़मपाकिस्तान41332548.18
8ज़ैक क्रॉलीइंग्लैंड57331431.86
9केन विलियमसनन्यूजीलैंड32302558.17
10हैरी ब्रूकइंग्लैंड34299950.83
11ओली पोपइंग्लैंड54299332.18
12टॉम लैथमन्यूजीलैंड45297936.77
13शुभमन गिलभारत40284343.07
14ऋषभ पंतभारत40278041.49
15बेन डकेटइंग्लैंड38273739.10
16रोहित शर्माभारत40271641.15
17धनंजय डी सिल्वाश्रीलंका37269644.93
18दिमुथ करुणारत्नेश्रीलंका35264240.64
19विराट कोहलीभारत46261735.36
20रवींद्र जडेजाभारत48261042.78
Updated on:
03 Aug 2026 07:25 pm
Published on:
03 Aug 2026 07:25 pm
Also Read
View All