क्रिकेट

Orange Cap IPL 2026: 15वें से सीधे नंबर 1 पर पहुंचा ये भारतीय, टॉप 5 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, कोहली भी ऑरेंज कैप की रेस में

शुभमन गिल ने 50 गेंदों 86 रनों की दमदार पारी खेली। इस उम्दा प्रदर्शन के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी लंबी छलांग लगा दी।

2 min read
Apr 18, 2026
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया (photo- IPL official Site)

Orange Cap IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Points Table: कोलकाता को हराकर गुजरात ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 4 से बाहर हुई ये टीम, देखें पॉइंट्स टेबल

गिल ने हासिल की ऑरेंज कैप

शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 86 रनों की दमदार पारी खेली। इस उम्दा प्रदर्शन के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी लंबी छलांग लगा दी। गिल 15वें स्थान से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल 2026 में गिल ने चार मैचों में 62.75 की औसत से 251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.94 रहा है।

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने पांच मैचों में 57 की औसत से 228 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा है। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने पांच मैचों में 44.80 की औसत से 224 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.68 का रहा है।

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
शुभमन गिल4425162.75154.942410
विराट कोहली5522857.00158.33258
हेनरिक क्लासेन5522444.80142.68138
रजत पाटीदार5522255.50213.461221
ईशान किशन5521342.60190.182212
प्रभसिमरन सिंह5421170.33172.952211
श्रेयस अय्यर5420367.67187.961414
जोस बटलर5520140.20159.52249
वैभव सूर्यवंशी5520040.00263.161818
अंगकृष रघुवंशी6619038.00157.02227

वैभव सूर्यवंशी 8वें स्थान पर

चौथे स्थान पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं। पाटीदार ने भी पांच मैचों में 55.50 की औसत से 222 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.46 का रहा है। वहीं पांचवे स्थान पर एसआरएच के कप्तान ईशान किशन हैं। किशन ने पांच मैचों में 42.60 की औसत से 213 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.18 का रहा है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो कभी नंबर 1 पर थे अब नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। उनके पांच मैचों में 200 रन हैं और उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का है।

ये भी पढ़ें

‘हमारे नियंत्रण में नहीं’ 5वीं हार के बाद प्‍लेऑफ दौड़ से लगभग बाहर होने पर छलका KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द
Updated on:
18 Apr 2026 09:25 am
Published on:
18 Apr 2026 09:15 am
Also Read
View All