
नई दिल्ली। सालों की मेहनत जब सच होती है, तो आंखों में आंसु आ ही जाता है। ऐसा ही एक वाकया कल राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान घटी। मैच में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले मोहम्मद सिराज जब राष्ट्रगान गाने के लिए पूरी टीम के साथ मैदान पर आए, तब बरबस उनकी आंखों में आंसु आ गए। सिराज इस समय इतने भावुक हो गए कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं रहा कि पूरे देश की निगाहे तब उन्ही की ओर था। आंसु बेशक कल के मैच सिराज की आंखों में आए हो लेकिन जब उनके संघर्ष की दास्ता आप जानेंगे तो यह बहुत हद तक संभव है कि आपकी आंखें भी गमगीन हो जाएगी।
क्या है पूरा मामला
23 साल के मोहम्मद सिराज जब शनिवार को राजकोट में कीवी टीम के खिलाफ मैच पर उतरे तब राष्ट्रगान के दौरान उनकी आंखों में आंसु आ गया। युवा गेंदबाज ने अपने हाथों से आंसू को पोछा। लेकिन सिराज का ये भावनात्मक पल कैमरे में कैद हो गया। सिराज का यह फोटो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने सिराज की भावना का सम्मान किया।
ये है सिराज का संघर्ष
हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले सिराज का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है। एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर का बेटा मोहम्मद सिराज ने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए आज वो मुकाम हासिल किया है, जो किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़ी कामयाबी मानी जाती है।
पहले मैच में नर्वस रहे सिराज
राजकोट में खेले गए डेब्यू मैच में सिराज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। नए खिलाड़ी होने के नाते वो कोई मिस्ट्री नहीं बना सके। उल्टे राजकोट की सपाट पिच पर कीवी बल्लेबाजों ने सिराज पर खूब हमला किया। राजकोट के मैच में मोहम्मद सिराज ने चार ओवर के कोटे में 53 रन खर्च कर डाले। हालांकि सिराज ने एक बल्लेबाज को आउट करने में भी कामयाबी हासिल की।