30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरा टी-20 आज, बर्थ डे से पहले कोहली बना सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड, बनेंगे पहले भारतीय

राजकोट के रण में कप्तान कोहली इन पांच रिकॉर्डों को बना कर जन्मदिन मनाएगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Nov 2017, 10:34 AM IST

Virat Kohali

Virat Kohali

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। शाम सात बजे से होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की निगाहें सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी। साथ ही कप्तान कोहली के बर्थ डे से पहले टीम उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी। बता दें कि कोहली का बर्थ डे 5 नंवबर को है। ऐसे में बर्थ डे ब्यॉय की टीम से फैंस जीत की उम्मीदें लगाए बैठे है। हालांकि वापसी के लिए मशहूर कीवी टीम भी मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर सकती है। ऐसे में टीम इंडिया को पलटवार के लिए तैयार रहना होगा।

दिलशान को छोड़ेगे पीछे
आज के मुकाबले में कप्तान कोहली कई रिकॉर्ड बना सकते है। मैच में यदि विराट कोहली 12 रन बनाते हैं तो वे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ देगे। अभी टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली 1878 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है। वे दिलशान से महज 12 रन पीछे है। जो उनके मौजूदा फार्म को देखते हुए कोई बड़ी चुनौती नहीं दिखती।

10 रन और बन जाएगे सात हजारी
कोहली आज के मैच में 10 रन बनाते ही टी-20 में 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएगे। कोहली ने अब तक भारत, दिल्ली, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और भारत ए की ओर से 224 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान विराट ने 52 की शानदार औसत से 6990 रन बनाए हैं।

बनेंगे भारत के पहले बल्लेबाज
कोहली भारत की ओर से सात हजार रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते है। सात हजार रन पूरे करते ही कोहली विश्व क्रिकेट के 8वें और भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

टी-20 में कीवी टीम को हराना
टी-20 में कीवी टीम का प्रदर्शन काफी जोरदार रहा है। इस सीरीज के पहले मैच से पहले तक भारत एक बार भी कीवी टीम को इस प्रारूप में हरा नहीं सका था। हालांकि यह कारनामा कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम पिछले मैच में कर चुकी है। अब आज का मुकाबला जीतते ही कोहली कीवी टीम को सीरीज में मात देने के करीब हो जाएंगे।

बनेगे पहले कप्तान
यदि कप्तान कोहली आज के मैच में भारतीय टीम को विजयश्री दिलवा पाते है तो वे भारत के पहले कप्तान बन जाएंगे, जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार वन डे और टी-20 सीरीज जीतेगी।