30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणजी में खेल रहे थे कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, इसी दौरान मैदान में कार लेकर घुसा शख्स

मैच जारी था, तभी बीच मैदान में एक शख्स कार लेकर पालम स्टेडियम में घुस आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 3 Nov 2017, 8:52 PM IST

cricket match

नई दिल्ली। पालम स्थित एयर फोर्स स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदाम पर शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान सुरक्षा की भारी चूक सामने आई। इस मैदान पर ग्रुप-ए में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच मैच जारी था, तभी बीच मैदान में एक शख्स कार लेकर घुस आया। एक वेबसाइट के मुताबिक, इस शख्स ने अपना नाम गिरीश शर्मा बताया। इसका कहना है कि इसने किसी तरह की सुरक्षा नहीं देखी और गलती से मैदान में आ गया। इसने अंपायरों और खिलाड़ियों के रोकने के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी। इस मैच में सुरेश रैना , गौतम गंभीर , ईशांत शर्मा और ऋषभ पंत जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खेल रहे हैं।

यह घटना शाम 4:40 बजे हुई जब मैच खत्म होने में 20 मिनट का समय बाकी था। इस विवाद के बाद अंपायरों ने आधे घंटे देर बाद दिन का खेल खत्म करने की घोषणा की। मैच रेफरी ने पिच का मुआयना करने के बाद इस पर खेलने की अनुमति दी। घटना के समय उत्तर प्रदेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। दिल्ली का यह मैच फिरोज शाह कोटला स्टेडियम पर होना था, लेकिन उस मैदान को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच के लिए चुना गया और इसी कारण यह मैच पालम मैदान पर स्थानांतरित किया गया।

इशांत ने झटके 3 विकेट
अक्षदीप नाथ ने नाबाद 110 रन बनाकर उत्तर प्रदेश को दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पारी में सात विकेट पर 224 रन तक पहुंचा दिया जबकि दिल्ली के कप्तान इशांत शर्मा ने शुरुआती घातक स्पैल में तीन विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। मैच में एक दिन शेष रहते यूपी के पास कुल 246 रन की बढ़त हो गई है और मुकाबला बेहद रोमांचक हो चला है। दिल्ली ने सुबह छह विकेट पर 228 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी पहली पारी 87 ओवर में 269 रन पर समाप्त हुई।