क्रिकेट

मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड ने लगाई पाकिस्तान की क्लास, टीम के 6 खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव

-पाकिस्तान टीम 10 दिसंबर से न्यूजीलैंड में तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने वाली है।-न्यूजीलैंड दौरे से पहले पाकिस्तानी टीम के 6 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना।-पहले न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान टीम के चार टेस्ट निगेटिव आए थे।-न्यूजीलैंड ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगाया आइसोलेशन के दौरान प्रोटोकॉल्स तोड़ने के आरोप।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 5:02 PM IST
pakistani_team.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी (covid pandemic) के कारण खेल जगत पर काफी असर पड़ा है, लेकिन सभी खिलाड़ी और बोर्ड सुरक्षा पर खास ध्यान देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड दौरे (newzeland tour) पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team) के 6 खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19) पाए गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

खिलाड़ियों ने किया प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन
एनजेडसी को बताया गया था कि पाकिस्तान टीम (Pakistani Team) के कुछ खिलाड़ियों ने आइसोलेशन के पहले दिन प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया। एनजेडसी ने बयान में कहा है, इन छह में से दो परिणाम पुराने हैं जबकि चार नए। इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड में टीम के आने संबंधी जो नियम हैं उसके मुताबिक छह सदस्य क्वारंटीन में रहेंगे।

आइसोलेशन में ट्रेनिंग की इजाजत नहीं
पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को आइसोलेशन में ट्रेनिंग करने की इजाजत को तब तक रोक दिया गया है जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती। इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान टीम के चार टेस्ट निगेटिव आए थे। एनजेडसी ने कहा, एनजेडसी को इस बारे में पता है कि पाकिस्तान टीम के कुछ खिलाड़ियों ने आइसोलेशन के पहले दिन प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया। हम इसे लेकर चर्चा करेंगे कि मेहमान टीम को जरूरी बातों से अवगत करा दिया जाए।

10 दिसंबर से शुरू होगा दौरा
न्यीजीलैंड को पाकिस्तान के साथ अपने घर में तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। इसे पहले न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगी।

Updated on:
26 Nov 2020, 5:02 PM IST
Published on: