
नई दिल्ली। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की मंगेतर नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) ने प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के बाद अपने आपको ऐसा फिट किया है कि बॉलीवुड की खूबसूरत से खूबसूरत एक्ट्रेस उनके सामने फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि नताशा स्टैनकोविच ने मई के महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और 30 जुलाई, 2020 को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया था। नताशा अक्सर सोशल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने वाली नताशा ने बीते सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे प्रेग्नेंसी के बाद इतनी फिट और स्लिम कैसे बनीं।
हेल्दी फूड के जरिए हुईं फिट
तस्वीरें शेयर करते हुए नताशा ने लिखा,'आप में से कुछ लोगों ने मुझसे पूछा कि प्रेग्नेंसी के बाद मैंने वजन कैसे घटाया। मैं वो नहीं हूं जो जिम और मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरती हूं। इसके लिए मैं अपने अच्छे जीन और हेल्दी फूड का शुक्रिया अदा करती हूं।'
हार्दिक से जनवरी में की थी सगाई
गौरतलब है कि नताशा ने अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या से इसी साल जनवरी में दुबई में सगाई की थी। इसके बाद इस कपल ने मई महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और 30 जुलाई को यह कपल पैरेंट्स बन गया। नताशा स्टैनकोविच पेशे से मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'सत्याग्रह' और 'फुकरे रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। नताशा सर्बिया की नागरिक हैं।
नताशा और अगस्त्य को मिस कर रहे हैं पांड्या
आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौर पर हैं, जहां वो 27 नवंबर को शुरू होने वाली वनडे सीरीज की जमकर तैयारी कर रहे हैं। चूंकि वो यूएई से सीधे सिडनी पहुंचे हैं ऐसे में वो इस बीच अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) और बेटे अगस्त्य (Agastya) से मुलाकात नहीं कर पाए। ऐसे हार्दिक अपनी मंगेतर और बेटे को मिस कर रहे हैं। अब उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद ही मुमकिन हो पाएगी। ये दौरा साल 2021 की शुरुआत में खत्म होगा।
Published on:
26 Nov 2020, 2:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.