क्रिकेट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

SL A vs IND A 2nd Unofficial Test: श्रीलंका की मेजबानी में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्‍ट में साई सुदर्शन ने शतक जड़ते भारतीय टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यह उनका 10वां फर्स्‍ट क्‍लास शतक है। इसके साथ सुदर्शन ने गौतम गंभीर और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
2 min read
Jul 03, 2026
SL A vs IND A 2nd Unofficial Test
श्रीलंका ए के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाने के बाद थम्‍बस अप करते साई सुदर्शन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

Sri Lanka A vs India A 2nd Unofficial Test: श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन स्‍टंप तक भारत ए ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 247 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। जबकि श्रीलंका ए की पहली पारी 366 के स्‍कोर पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह भारतीय टीम अब 119 रन पीछ है। भारत को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले साई सुदर्शन हैं, जिन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ये सुदर्शन का 10वां शतक है। इन शतकों के साथ उन्‍होंने गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है।

गौतम गंभीर और ऋषभ पंत समेत 5 दिग्‍गजों को पछाड़ा

बता दें कि भारत के लिए वैसे तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतकों का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा 54 शतक बनाए थे। वहां तक तो अभी तक कोई नहीं पहुंच सका है। इस मामले में अब साई सुदर्शन अब 10 शतकों के साथ 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने शुक्रवार को श्रीलंका ए के खिलाफ 10वां शतक लगाते ही विजय मर्चेंट, ऋषभ पंत, गौतम गंभीर, एम मांकड़ और कपिल देव को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 9-9 प्रथम श्रेणी शतक दर्ज थे।

कप्तान अराचिगे ने जड़ा शतक

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए की पहली पारी 366 रन पर खत्‍म हुई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान सहन अराचिगे ने शतक लगाया। उन्‍होंने 207 गेंदों पर 2 छक्कों और 13 चौकों की सहायता से 127 रन की पारी खेली। उनके अलावा नुवानीडू फर्नांडो ने 44 और अंजाला बंडारा ने 42 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की और से गुरनूर बरार और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए। यश ठाकुर को 2 विकेट चटकाए।

देवदत्त पड्डिकल भी शतक के करीब

366 रन के जवाब में भारत ए ने दूसरे दिन स्‍टम्‍प तक एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए। अब वह श्रीलंका ए से पहली पारी के आधार पर 119 रन पीछे है। भारत ए की ओर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। वह 184 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 104 रन पर नाबाद है। सुदर्शन के साथ देवदत्त पड्डिकल भी शतक के करीब हैं। वह 151 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाज पवेलियन लौटे हैं। सुदर्शन और पड्डिकल के बीच अब तक 181 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से एकमात्र एकमात्र विकेट अमन मोखाड़े का गिरा है, जो 48 गेंदों पर 38 रन बनाकर केशर नुवांथा का शिकार बने।

Updated on:
03 Jul 2026 06:54 pm
Published on:
03 Jul 2026 06:40 pm
Also Read
View All
‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक

Eng W vs Aus W Final: ‘नई सोच अपनानी होगी’, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले नासिर हुसैन ने इंग्लैंड टीम को दिया गुरुमंत्र

अभिषेक शर्मा इंग्‍लैंड के खिलाफ T20i सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर सूर्या-पंड्या और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

‘विंबलडन का मैच देखना एक सपना था, अब इसे सचिन, रवि और गावस्कर सर के साथ देखना चाहूंगी’: दीप्ति शर्मा

SL vs IND Test Series Live Telecast: अगर आपके पास नहीं है सब्सक्रिप्शन, तो भी आप फ्री में देख सकेंगे भारत-श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज, जानें कब-कहां देखें?