
भारतीय कप्तान शुभमन गिल व अन्य खिलाड़ी। (फाइल फोटो सोर्स: ICC)
Sri Lanka vs India Test Series Live Telecast: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को ही दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की तारीख-समय और वेन्यू कन्फर्म किया है। भारत और श्रीलंका के बीच ये टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) साइकिल के तहत ये सीरीज दोनों ही देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय फैंस के लिए सबसे खुशी की बात है कि वे इस टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट मुफ्त में उठा सकेंगे।
यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन रेस में अहम साबित हो सकती है। शुभमन गिल की लीडरशिप में भारत अभी 9 मैचों के बाद 48.15 के जीत प्रतिशत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। जबकि श्रीलंका 44.44 के साथ छठे नंबर पर है। इस सीरीज को जीतने वाली टीम डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में जगह मजबूत कर सकती है।
बता दें यह दौरा 2017 के बाद से श्रीलंका में भारत की पहली टेस्ट सीरीज है, जब विराट कोहली की टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। टेस्ट मैच 8 अगस्त को लंका प्रीमियर लीग के खत्म होने के एक हफ़्ते बाद शुरू होंगे।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहली मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा। ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10 बजे शुरू होंगे।
भारत बनाम श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारतीय फैंस एकदम फ्री देख सकते हैं। आप इसका लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। यह लंबे समय बाद है, जब किसी टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है। इससे पहले व्हाइट बॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले दिखाए जाते रहे हैं।
बता दें कि आखिरी बार डीडी स्पोर्ट्स पर भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 14 से 16 नवंबर 2013 तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टेस्ट का लाइव प्रसारण किया गया था, सचिन तेंदुलकर का फेयरवेल (आखिरी) टेस्ट था। यह उनके करियर का 200वां टेस्ट था।
Published on:
03 Jul 2026 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
