क्रिकेट

शुभमन गिल के लिए खतरे की घंटी! 23 टी20 खेलने वाला तूफानी बल्लेबाज ले सकता है उनकी जगह

टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल का फॉर्म काफी लंबे समय से अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 35 टी20 मुकाबलों में 28 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 841 रन बनाए हैं।

2 min read
Dec 14, 2025
शुभमन गिल (फोटो- IANS)

Shubman Gill vs Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया में इस समय कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनकी जगह सवालों के घेरे में है। उनमें से एक नाम शुभमन गिल का भी है। टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल लंबे समय से बड़ी पारी के लिए तरस रहे हैं। पिछली 17 पारियों से गिल एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। इसके बावजूद उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं। गिल की वजह से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों को भी नजरअंदाज किया गया है। लेकिन अब इसी जायसवाल की वजह से गिल का टी20 क्रिकेट टीम से पत्ता साफ हो सकता है।

ये भी पढ़ें

SMAT 2025: जायसवाल ने विस्‍फोटक शतक तो सरफराज ने तूफानी फिफ्टी जड़ निकाला गेंदबाजों का दम, 4 विकेट से जीती मुंबई

जायसवाल ने ठोका शतक

23 साल के यशस्वी जायसवाल ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 48 गेंदों में शतक ठोक दिया। इस मुकाबले में 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। इस पारी की बदौलत मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ 235 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। जायसवाल की तूफानी पारी ने न सिर्फ मुंबई को जीत दिलाई, बल्कि शुभमन गिल के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए तीन मुकाबलों में अगर शुभमन गिल नहीं चले, तो अगली सीरीज से उनका पत्ता कट सकता है।

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 23 टी20 मुकाबले खेले हैं और 36 की औसत से 723 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164 का रहा है। उन्होंने पांच अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। दूसरी ओर, अगर शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 35 मैच खेले हैं और 28 की औसत से 841 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा है। गिल के नाम टी20 में एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। आंकड़ों के मामले में यशस्वी जायसवाल के सामने शुभमन गिल कहीं नहीं टिकते हैं।

मुंबई ने हासिल किया विशाल लक्ष्य

रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले की बात करें तो हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। कप्तान अंकित कुमार ने 89 रन और निशांत सिंधु ने 63 रन की पारी खेली। मुंबई ने 17.3 ओवर में ही 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली, जबकि सरफराज खान ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के सामने पूरे 50 ओवर भी नहीं टिक पाई भारतीय टीम, सूर्यवंशी फ्लॉप, 7वें नंबर के बल्लेबाज ने बचाई लाज

Also Read
View All

अगली खबर