क्रिकेट

‘लगा था अब इंडिया के लिए नहीं खेल पाऊंगी’, लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, भावुक होकर सुनाया पुराना किस्सा

Smriti Mandhana 300th Match: लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला टेस्ट मैच के दौरान भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 300वां इंटरनेशनल मैच खेला। वह क्रिकेट इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।
2 min read
Jul 10, 2026
Smriti Mandhana 300th Match, India vs England Women Test Lords, Smriti Mandhana Record, Lords Cricket Ground
स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास (Photo - BCCI)

Smriti Mandhana 300th Match, IND vs ENG Women's Test Lords: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की स्टार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे पहले विमेंस टेस्ट मैच में उतरते ही स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 300वां इंटरनेशनल मैच पूरा कर लिया। 29 साल की स्मृति मंधाना क्रिकेट इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं। कुल मिलाकर वह दुनिया की 12वीं ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 300 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

इस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की तरफ से श्री चरणी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया, जबकि यास्तिका भाटिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। वहीं, इंग्लैंड ने एलिस कैप्सी और मैडी विलियर्स को डेब्यू कैप सौंपी।

इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा या…

इस खास मौके पर मंधाना बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में मैच से ठीक एक रात पहले ही पता चला था। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मंधाना ने कहा, 'मुझे याद है जब मैंने यहां लॉर्ड्स में 2017 का वर्ल्ड कप फाइनल खेला था, तब मेरा वर्ल्ड कप अच्छा नहीं गया था। मुझे डर था कि पता नहीं अब मुझे दोबारा इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा भी या नहीं। आज उसी लॉर्ड्स के मैदान पर अपना 300वां मैच खेलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।'

'अच्छा-बुरा होगा मगर शून्य से शुरू करो'

मंधाना ने टी20 वर्ल्ड कप की निराशा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में अच्छे और बुरे दिन आते रहते हैं, लेकिन हर बार आपको शून्य से शुरुआत करनी होती है। टी20 से टेस्ट फॉर्मेट में ढलने पर मंधाना ने कहा कि रेड बॉल (लाल गेंद) क्रिकेट में मानसिकता बदलने और बेसिक्स पर लौटने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि टी20 में जहां तेज खेलने का दबाव होता है, वहीं टेस्ट में क्रीज पर लंबा समय बिताना और गेंद को ध्यान से देखना सबसे जरूरी है।

Updated on:
10 Jul 2026 05:30 pm
Published on:
10 Jul 2026 05:30 pm
Also Read
View All
‘हर्षित राणा का सीधे टीम में कैसे जगह मिल जाती है’? पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय चयनकर्ताओं पर बोला हमला

IND vs ENG: क्या लगातार दूसरी बार टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश होगा भारत, श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर बचा पाएंगे इज्ज़त?

‘पिच पर एक्स्ट्रा पानी डलवाते थे’, संजय बांगर ने बताया विराट कोहली की तैयारी का सीक्रेट, इसलिए सुबह 6 बजे करते थे प्रेक्टिस

IND vs ENG: सिर्फ संजू सैमसन नहीं ये दो खिलाड़ी भी लगातार चल रहे फ्लॉप, फिर भी गौतम गंभीर नहीं कर रहे टीम से बाहर

IND vs ENG 4th T20: खतरे में हैं हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी! इंग्लैंड से सीरीज के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू