क्रिकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति ने कहा-हमें बल्लेबाजी पर काम करना होगा

स्मृति का कहना है कि जिस तरह से टीम ने तीसरे वनडे और दूसरे टी20 में प्रदर्शन किया उससे टीम का मनोबल बढ़ा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 9:44 AM IST
smriti mandhana
smriti mandhana

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब टी20 सीरीज जीतने का मौका है। पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया था। अब इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज बुधवार को खेला जाएगा। इसमें टीम इंडिया को उम्मीद है कि वे इस सीरीज को जीतेंगे। भारतीय महिला टी20 टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने उम्मीद जताई है कि बल्लेबाज टीम की जीत में योगदान देना जारी रखेगी।

अच्छे प्रदर्शन से टीम का मनोबल बढ़ा
स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम के लिए जीतना जरूरी था। अंतिम पांच ओवरों में जिस तरह से टीम ने वापसी की, उसमें गेंदबाजों और फील्डरों का प्रदर्शन दिखा। स्मृति का कहना है कि जीत के लिए यह जरूरी भी था। साथ ही उनका कहना है कि जिस तरह से टीम ने तीसरे वनडे और दूसरे टी20 में प्रदर्शन किया उससे टीम का मनोबल बढ़ा है। उनका कहना है कि टीम का मनोबल ऊंचा रहना चाहिए।

फॉर्म में वापस लौटीं हरमनप्रीत
इसके साथ ही स्मृति मंधाना ने कहा कि हरमनप्रीत कौर भी काफी हद तक फॉर्म में वापस आई हैं। उन्होंने कुछ गेंद को हिट किए जो टीम के लिए काफी अच्छी चीज है। यह जीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने टीम की कमजोरी पर बात करते हुए कहा कि अभी भी कई चीजें ऐसी हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है, विशेषकर बल्लेबाजी विभाग में।

अगले 7 महीने काफी महत्वपूर्ण
स्मृति का कहना है कि टीम के लिए अगले 7 महीने काफी महत्वपूर्ण हैं। उनका कहना है कि टीम ने कुछ अच्छे स्कोर खड़े करने शुरू किए हैं। वहीं वनडे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट में टीम अब 250-260 का स्कोर कर पा रही है। साथ ही उनका यह भी मानना है कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में निरंतरता होनी चाहिए। मंधाना ने कहा कि मार्च-अप्रैल में होने वाले विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज महत्वपूर्ण होगी। भारत 2017 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन लॉर्ड्स पर 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Updated on:
14 Jul 2021, 9:44 AM IST
Published on: