क्रिकेट

IPL 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी का वो रिकॉर्ड, जिसे तोड़ने में लगा गए 11 सीजन, आस-पास भी नहीं पहुंचा कोई भारतीय क्रिकेटर

IPL 2008 सीजन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मात्र 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 3.50 की रही थी।
2 min read
Mar 21, 2026
Feature image
IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और उनके आंकड़े (photo - IPL official site)

Best bowling figures in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर सीजन नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूटते हैं। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी था, जो लगभग 11 साल तक अटूट रहा। आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 2008 के पहले सीजन के बाद हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला। पहले सीजन में पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और कई यादगार पल दिए थे।

सोहेल तनवीर ने पहले IPL में बनाया था रिकॉर्ड

इसी 2008 सीजन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मात्र 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 3.50 की रही थी। तनवीर की शानदार गेंदबाजी के कारण सीएसके सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी। राजस्थान रॉयल्स ने 14.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन (बेस्ट फिगर) बन गया और पूरे 11 साल तक कोई इसे तोड़ नहीं पाया।

अल्जारी जोसेफ ने 11 साल बाद तोड़ा रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड आखिरकार आईपीएल 2019 में टूटा, जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट झटके। जोसेफ ने तनवीर के रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए नया बेंचमार्क स्थापित किया, हालांकि रन थोड़े ही कम थे। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 136/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में हैदराबाद 96 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बहरहाल, उस मैच के बाद जोसेफ का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा और पूरे सीजन में उन्हें काफी रन लुटाने पड़े।

सोहेल तनवीर ने जीती थी पहली पर्पल कैप

वहीं सोहेल तनवीर ने आईपीएल 2008 में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी। उन्होंने 11 मैचों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए थे। आईपीएल में सबसे एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जैम्पा हैं।

एडम जैम्पा के नाम भी है रिकॉर्ड

जैम्पा ने आईपीएल 2026 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPSG) के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के 138 रन के लक्ष्य के जवाब में पुणे 133/8 का स्कोर ही बना पाई। उसे 4 रन से हार मिली थी।

Published on:
21 Mar 2026 05:10 pm
Also Read
View All
IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा

Women’s T20 WC 2026 Scenarios: सेमीफ़ाइनल के एक स्थान के लिए न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच फंसा पेच, इंग्लैंड ने बनाई जगह

IND vs IRE Playing 11: संजू नहीं, इस खिलाड़ी की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका! आयरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11