20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR के लिए खुशखबरी, फ‍िट हुआ ये घटक तेज गेंदबाज, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी चोट

हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चोटिल हो गए थे और अब तक फिट नहीं हुए हैं। वहीं मुस्ताफिजुर रहमान इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथ‍िराना की फ़िटनेस टीम के लिए बेहद अहम है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 20, 2026

चौथा टाइटल जीतने को तैयार KKR (Photo - IANS)

Matheesha Pathirana Fitness, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस बार कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम के पास दमदार बल्लेबाजों की फौज है, लेकिन तेज गेंदबाजी केकेआर के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

तेज गेंदबाजी केकेआर के लिए चिंता का विषय

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद केकेआर की गेंदबाजी बेहद खतरनाक दिखाई दे रही थी। बांग्लादेश के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान, भारतीय स्टार गेंदबाज हर्षित राणा और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथ‍िराना टीम के मुख्य तेज गेंदबाज थे। लेकिन अब आईपीएल शुरू होने में जब सिर्फ एक हफ्ते का वक़्त बचा है तो ये गेंदबाज उपलब्ध नहीं हैं।

हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चोटिल हो गए थे और अब तक फिट नहीं हुए हैं। वहीं मुस्ताफिजुर रहमान इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथ‍िराना की फ़िटनेस टीम के लिए बेहद अहम है।

फिट हुए पथिराना, SLC ने दी एनओसी

18 करोड़ रुपये में खरीदे गए पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पिंडली में आई चोट से उबर रहे हैं। लेकिन अब केकेआर के लिए एक अच्छी खबर आई है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने पुष्टि की है कि मथीशा पथिराना पूरी तरह फिट हैं और उन्हें बोर्ड ने आईपीएल खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी दे दिया गया है।

एसएलसी के सचिव बंदुला द‍िसानायके ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "तेज गेंदबाज ने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और उन्हें खेलने के लिए जरूरी मंजूरी भी मिल गई है। फिलहाल हमें इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। उनकी मैच फिटनेस का आकलन अब फ्रेंचाइजी करेगी।" हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पथिराना केकेआर टीम से कब जुड़ेंगे।

केकेआर कब खेलेगा पहला मैच

टीम 25 मार्च को मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां 29 मार्च को उसका पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होगा। इसके बाद वे 2 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS), और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ लगातार तीन घरेलू मैच खेलेंगे। 2022 में डेब्यू करने के बाद से पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 32 मैच खेले हैं और 47 विकेट लिए हैं। पथिराना अपनी अनोखी एक्शन और डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।