क्रिकेट

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिए संकेत, शास्त्री के बाद राहुल द्रविड बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच

टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक ही है। इसके बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। वहीं शास्त्री पहले कह चुके हैं कि वह अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़वाने के मूड में नहीं है।

2 min read
sourav Ganguly

टी20 वर्ल्ड कप 2021 अक्टबर में यूएई में शुरू होने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहले खबर आई थी कि इस विश्व कप के बाद विराट कोहली टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि कोहली टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे। वहीं टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, रवि शास्त्री अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद कोच का पद छोड़ देंगे। वहीं राहुल द्रविड को उनकी जगह टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है। खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात के संकेत दिए हैं।

सौरव गांगुली ने दिए संकेत
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बयान में इस बात के संकेत दिए हैं कि रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राहुल द्रविड को कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि द्रविड़ को अस्थाई रूप से टीम का कोच बनाया जा सकता है। दरअसल, गांगुली ने द टेलीग्राफ से बातचीत करते हुए कहा कि कोच के पद को लेकर अभी तक राहुल द्रविड से कोई बात नहीं हुई है।

द्रविड को दिलचस्पी नहीं
साथ ही सौरव गांगुली ने कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल द्रविड को स्थाई तौर पर टीम इंडिया के हेड कोच के पर काम करने में दिलचस्पी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में द्रविड से कोई बात नहीं हुई है। गांगुली ने यह भी कहा कि जब हम इस बारे में (कोच पद को लेकर) सोचेंगे तब देखा जाएगा, क्या होता है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा शास्त्री का कार्यकाल
टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक ही है। इसके बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। वहीं शास्त्री पहले कह चुके हैं कि वह अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़वाने के मूड में नहीं है। पहले भी इस तरह की खबरें आई थीं कि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद द्रविड़ को भारतीय टीम का कोच बनाया जा सकता है। हालांकि द्रविड़ पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि वह भारतीय टीम के अगले कोच नहीं होंगे। द्रविड़ ने कहा था कि वह एनसीए में अपनी भूमिका को जारी रखेंगे।

Published on:
14 Sept 2021 04:10 pm
Also Read
View All
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगातार सातवीं बार इस सीजन बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, प्रियांश और श्रेयस के बाद शेडगे ने खेली तूफानी पारी

टीम में जगह पक्की करने के लिए डेस्परेट थे संजू सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह टूट गए थे

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी नहीं इन दो भारतीय बल्लेबाज ने मिचेल स्टार्क को मैच की पहली ही गेंद पर मारा छक्का

PBKS vs DC: ‘करो या मरो’ मुक़ाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, बादल दी आधी टीम, इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

कैमरे में कैद हो गई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की ये हरकत, BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माया, 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए