क्रिकेट

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत अब साउथ अफ्रीका से खेलेगा टेस्ट, वनडे और टी20I सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल

India vs South Africa Cricket Series Full Schedule: भारत को अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच सबसे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर से होगी।
2 min read
Nov 08, 2025
India Squad for Asia Cup 2025
भारतीय टी20 टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। साउथ अफ्रीका के भारत दौरे की शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 22 से 26 नवंबर तक दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगी। दोनों टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जबकि दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 30 नवंबर को रांची, दूसरा 3 दिसंबर को रायपुर और तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले‌ भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे।

वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। T20I सीरीज में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच 9 दिसंबर को कटक, दूसरा 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ और पांचवा 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। T20I के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 खेले जाएंगे।

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट - 14 से 18 नवंबर - कोलकाता, 9:30 AM
दूसरा टेस्ट - 22 से 26 नवंबर - गुवाहाटी, 9:30 AM

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैचों की सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे - 30 नवंबर - रांची, 1:30 PM
दूसरा वनडे - 3 दिसंबर - रायपुर, ‌1:30 PM
तीसरा वनडे - 6 दिसंबर - विशाखापट्टनम - 1:30 PM

भारत-साउथ अफ्रीका T20I सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच - 9 दिसंबर - कटक, 7:00 PM
दूसरा मैच - 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़, 7:30 PM
तीसरा मैच - 14 दिसंबर, धर्मशाला, 7:30 PM
चौथा मैच - 17 दिसंबर, लखनऊ, 7:30 PM
पांचवां मैच - 19 दिसंबर, अहमदाबाद, 7:30 PM

Updated on:
09 Nov 2025 12:07 am
Published on:
08 Nov 2025 10:57 pm