क्रिकेट

SA vs NZ: मार्को यानसेन का ताबड़तोड़ अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं। मार्को यानसेन 30 गेंद अपर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवो टीम के लिए कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने दो - दो विकेट झटके।

2 min read
Mar 04, 2026
दक्षिण अफ्रीका ने ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने अर्धशतक लगाया है (Photo- EspnCricInfo)

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑलराउंडर मार्को यानसेन के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका किसके फ़ाइनल में पहुंचने से भारत को होगा फायदा? इस टीम के खिलाफ बेहद खराब है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन ने पारी को संभाला

दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और मात्र 77 रनों पर पांच विकेट गवां दिये। लेकिन यहां से ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इस दौरान यानसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया।

मैककोन्ची ने अफ्रीका को दिये शुरुआती झटके

दक्षिण अफ्रीका को पहले दो झटके मैककोन्ची ने 12 के स्कोर पर दिए। उन्होंने क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। डिकॉक 10 और रिकेल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका रचिन रवींद्र ने आठवें ओवर में दिया। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम को मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके। इसके बाद रवींद्र ने डेविड मिलर को मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना पाए।

मैट हेनरी ने अंत में खत्म की पारी

77 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने एक और विकेट गंवा दिया। डेवाल्ड ब्रेविस 34 रन बनाकर आउट हो गए। जेम्स नीशम को सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने स्टब्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ 29 रन बना पाए। इसके बाद आखिरी ओवर में मैट हेनरी ने दो विकेट झटके। उन्होंने कॉर्बिन बॉश को क्लीन बोल्ड किया। वहीं कगिसो रबाडा को बिना खाता खोले जेम्स नीशम के हाथों कैच आउट कराया।

मार्को यानसेन की आतिशी पारी

मार्को यानसेन 30 गेंद अपर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवो टीम के लिए कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने दो - दो विकेट झटके। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम को एक - एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें

SA vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग 11 में किए ये तीन बदलाव

Also Read
View All

अगली खबर