क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2026: पहले ही मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम की नंबर 3 को लेकर बढ़ी चिंता, कोच ने दिया ये अजीब बयान

Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले महामुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका टीम में तीसरे नंबर (No. 3) की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। जानें कोच का हैरान करने वाला बयान।

2 min read
Jun 12, 2026
South Africa vs Australia Women T20 World Cup 2026 , SA-W vs AUS-W Old Trafford match , Laura Wolvaardt batting position South Africa , Mandla Mashimbyi press conference T20 World Cup
Laura Wolvaardt: विमेंस साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट बैटिंग करते हुए (Photo - IANS)

Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार (13 जून) को साउथ अफ्रीका (SA) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। लेकिन इस बड़े मैच से ठीक पहले साउथ अफ्रीका की टीम में नंबर 3 की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर एक गहरा सस्पेंस बना हुआ है। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इस महत्वपूर्ण नंबर पर बल्लेबाजी करने कौन उतरेगा?

कोच ने दिया अजीब जवाब

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में साउथ अफ्रीका के कोच मंडला माशिम्बी से यही घिसा-पिटा सवाल पूछा गया कि आपका नंबर 3 बल्लेबाज कौन होगा? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बड़ा ही कड़क जवाब दिया। कोच ने कहा, 'मैं आपको एक बात का भरोसा दिला सकता हूं, हम बिना नंबर 3 के मैच नहीं खेलेंगे। हमारे पास नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए कोई न कोई जरूर आएगा।'

कोच माशिम्बी ने आगे कहा कि हम किस्मत वाले हैं कि हमारे पास टीम में कई सारे विकल्प मौजूद हैं। मैं इस बात का बिल्कुल तनाव (Stress) नहीं लेता। बात सिर्फ इतनी है कि हम उस नंबर के बल्लेबाज से किस तरह का ब्रांड क्रिकेट खिलाना चाहते हैं, उसी हिसाब से सही फैसला लिया जाएगा।

कप्तान के ओपनिंग में जाने से उलझा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला तब उलझा जब टीम की स्टार और कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को नंबर 3 से हटाकर वापस ओपनिंग में भेजा गया। वोल्वार्ड्ट ने भारत के खिलाफ सीरीज में ओपनिंग करते हुए दो अर्धशतक, 92* और 115 रनों की तूफानी पारियां खेली थीं। उनका ओपनिंग में जाना तो सही साबित हुआ, लेकिन उनकी जगह नंबर 3 पर आईं ताजमिन ब्रिट्स पूरी तरह फ्लॉप रहीं। ब्रिट्स पिछली 5 पारियों में सिर्फ एक बार ही 20 से ज्यादा गेंदें खेल पाई हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 30 रन रहा है।

इन खिलाड़ियों के नाम पर भी है सस्पेंस

तीसरे नंबर के लिए दूसरा बड़ा नाम डेन वैन नीकेर्क का है, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपना संन्यास वापस लिया था। लेकिन दिक्कत यह है कि उन्होंने अपने पूरे टी20 करियर के 82 मैचों में कभी नंबर 3 पर बल्लेबाजी नहीं की है। इसके अलावा एनेरी डेरकसेन भी एक विकल्प हैं, लेकिन उन्होंने भी नवंबर 2024 के बाद से इस नंबर पर बैटिंग नहीं की है। अब साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरने के बाद ही ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर इस से पर्दा उठेगा।