क्रिकेट

IPL 2026: कभी मुंबई इंडियंस में रहे इस खतरनाक गेंदबाज को SRH ने डेविड पेन की जगह टीम में किया शामिल

पेन ने इस सीजन दो मैच खेले और दो विकेट भी लिए, लेकिन चोट ने उनका सफर यहीं रोक दिया। उनकी जगह हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये में कोएट्जी को खरीदा है।

2 min read
Apr 18, 2026
KKR vs SRH IPL 2026
सनराइजर्स हैदराबाद ने जेराल्ड कोएट्जी को 2 करोड़ में टीम से जोड़ा (फोटो- IANS)

Gerald Coetzee replacement for David Payne IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। कोएट्जी डेविड पेन के रिपलेसमेंट के तौर पर आए हैं, जो टखने की चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

पेन ने इस सीजन दो मैच खेले और दो विकेट भी लिए, लेकिन चोट ने उनका सफर यहीं रोक दिया। उनकी जगह हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये में कोएट्जी को खरीदा है। कोएट्जी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले से अपनी पहचान बना चुके हैं। वो दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 खेल चुके हैं और कुल 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट उनके नाम हैं। IPL का अनुभव भी उनके पास है। गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेल चुके हैं।

कोएट्जी का IPL करियर

कोएट्जी ने अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 31.46 की औसत से 15 विकेट लेने में सफल रहे है। उनकी इकॉनमी रेट 10.37 की रही है। यह खिलाड़ी 1 बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/34 का रहा है। आईपीएल 2025 में इस खिलाड़ी को 4 मैच खेलने का मौका मिला था और इसकी 4 पारियों में वह केवल 2 विकेट लेने में सफल हो पाए।

कोएट्जी का टी20 करियर

कोएट्जी ने अपने टी20 करियर में 77 मुकाबले खेले हैं। इसकी 74 पारियों में 23.53 की औसत से 97 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 5 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/19 का रहा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस खिलाड़ी ने 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 13 पारियों में 32.35 की औसत से 14 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/32 का रहा है।

Published on:
18 Apr 2026 09:43 am