क्रिकेट

srh vs kxip :भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में खलील पर बड़ी जिम्मेदारी, ये खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

आठवें और छठे पायदान की टीमें एक-दूसरे से बेहतर करने की कोशिश में एक रोमांचक मुकाबले के लिए आज भिड़ेंगी। कागजों में नंबर एक टीम पंजाब अंक तालिका (Punjab Ponit Table) में सबसे नीचे पायदान पर है....
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 12:42 PM IST
kxip_vs_srh-1.jpg

सुमित माथुर(पूर्व रणजी खिलाड़ी और चयनकर्ता, राजस्थान)। नई दिल्ली। आठवें और छठे पायदान की टीमें एक-दूसरे से बेहतर करने की कोशिश में एक रोमांचक मुकाबले के लिए आज भिड़ेंगी। कागजों में नंबर एक टीम पंजाब अंक तालिका (Punjab Ponit Table) में सबसे नीचे पायदान पर है। जहां पंजाब (Punjab) लीग में अपनी दूसरी जीत के लिए कोशिश करेगी, वहीं हैदराबाद (Heyderbad) अंक तालिका में अपना स्थान सुधारना चाहेगी। पंजाब (Punjab) की बात करें तो इस आईपीएल (IPL) के स्टार लोकेश राहुल (Kl Rahul) बल्ले से करामात कर रहे हैं, लेकिन एक परफेक्ट मिडिल ऑर्डर का समाधान नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन को आगे बढ़कर ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी ही होगी। क्योंकि दोनों ही मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। मयंक अग्रवाल अपने कप्तान का साथ बखूबी निभा रहे हैं जो कि ओपनिंग शुरुआत का एक शुभ शगुन है। शमी, कॉट्रेल और रवि विश्नोई की तिलिस्मी तिकड़ी अपना फर्ज बखूबी निभा रही है, लेकिन बाकी गेंदबजा टीम पर प्रश्नवाचक चिन्ह हैं। कप्तान के पास मुजीब के रूप में एक स्पिन विकल्प मौजूद है जिसे वो आज के मैच में भुना सकते हैं। मुजीब की गेंदबाजी में काफी विविधता देखने को मिलती है।

दूसरी ओर हैदराबाद भी पंजाब की तरह मिडिल ऑर्डर पर संघर्ष कर रही है। इनके युवा बल्लेबाज अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग में बल्लेबाजों के लिए सरदर्द बने हुए हैं। मनीष पांडे निरंतर रन नहीं बना पा रहे हैं और अच्छा स्टार्ट मिलने के बावजूद लंबा स्कोर नहीं कर पा रहे। विलियम्सन को भी बल्लेबाजी का हुनर दिखाना होगा एक अच्छी और लंबी पारी खेल कर।

हैदराबाद की गेंदबाजी के मुख्य हथियार भुवनेश्वर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो हैदराबाद के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। नटराजन की यॉर्कर और राशिद की फिरकी। भुवनेश्वर की गैरमाजूदगी में खलील अहमद के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।

Published on: