क्रिकेट

NZ vs SL: टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

New Zealand vs Sri Lanka: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। इस टीम की अगुआई चरिथ असलांका करेंगे।
2 min read
Feature image
श्रीलंका, फाइल फोटो

New Zealand vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की घोषणा की है। 16 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम की अगुआई चरिथ असलांका करेंगे। इस टीम में दुनिथ वेल्लालागे टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मुकाबले माउंट माउंगानुई में 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को खेले जाएंगे और फिर 2 जनवरी को अंतिम मैच के लिए नेल्सन रवाना होगी। टी-20 मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमें 5 से 11 जनवरी तक तीन वनडे मैचों में भी भिड़ेंगी।

श्रीलंका ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले थे, जो 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुए थे। इसके बाद वनडे सीरीज में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों में 2-0 से हराया, जिसमें आखिरी मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

मिचेल सैंटनर को न्यूजीलैंड की कमान

बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर को टी-20 और वनडे के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। वह औपचारिक तौर पर केन विलियम्सन की जगह लेंगे। सैंटनर पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व किया था, लेकिन यह नियुक्ति बस उसी सीरीज के लिए थी। फिलहाल अब उन्हें आधिकारिक तौर पर सीमित ओवर प्रारूप के लिए न्यूजीलैंड टीम की कमान सौंप दी गई है।

श्रीलंका टी-20 टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, दिनेश चांडीमल, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो

Also Read
View All
IND vs PAK: तिलक वर्मा ने फिर उधेड़ी पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखियां, अभिषेक शर्मा ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, दिया सबसे बड़ा लक्ष्य

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान खिलाफ किया कमाल, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह की बराबरी की

IND vs PAK: दुनिया को मिला नया सिक्सर किंग, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को मार-मार कर बना दिया नया रिकॉर्ड

IND vs PAK: गोल्ड मेडल मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन, लेकिन अभिषेक शर्मा ने उड़ा दी धज्जियां

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक तेज गेंदबाज, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग