गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद ट्रेविस हेड ने इस पर अपडेट देते हुए भारत के खिलाफ अगले टेस्ट तक ठीक होने की उम्मीद जताई। इस दौरान वह स्टीव स्मिथ की तारीफ करते हुए अपनी बल्लेबाजी को लेकर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा, स्मिथ फॉर्म में लौट आया, ऐसे में मैंने हालात के मुताबिक ढलने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मुझे यह भी पता था कि स्टीव स्मिथ बड़ी पारी खेलेगा।