
IND vs SLC XI Warm-up Match Highlights: भारत ने कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर जारी तीन दिवसीय वार्म अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ भले ही दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। लेकिन, यह भी किसी से छिपा नहीं कि भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके, तो ऋषभ पंत 2 और ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर चलते बने। इसी वजह से शतक बनाकर रिटायर्ड हर्ट होने वाले देवदत्त पडिक्कल को दोबारा क्रीज पर भेजना पड़ा, जिन्होंने भारत के स्कोर को विपक्षी टीम के करीब पहुंचाया। फिलहाल दूसरे दिन स्टंप तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। अब वह मेजबान टीम से सिर्फ 6 रन पीछे है।
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की थी। निशान मदुष्का और रविंदु रसंथा ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। निशान 12 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रविंदु ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की। पसिंदु 6 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रविंदु ने 7 बाउंड्री के साथ 71 रनों की पारी खेली।
इसके बाद कप्तान सोनल दिनुशा ने रमेश मेंडिस के साथ 7वें विकेट के लिए 63 रन जुटाते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। सोनल ने टीम के खाते में 52 रन जोड़े। जबकि रमेश मेंडिस ने 32 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने साधारण प्रदर्शन करते हु 2-2 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बराड़ को एक विकेट मिला। चौंकाने वाली बात ये रही कि आकिब नबी से कोई ओवर नहीं कराया गया।
363 रन के जवाब में दूसरे दिन भारत दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा झटका लगा, वह बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप करते हुए पारी को संभाला। केएल 40 रन बनाकर आउट हुए, वह अर्धशतक से चूक गए।
भारत की तरफ से देवदत्त पड्डिकल ने 117 गेंदों पर 103 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत 920 और ध्रुव जुरेल (1) चलते बने। वहीं, रवींद्र जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। मानव सुथार ने 41 रन का योगदान दिया। यहां से टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। इसलिए पडिक्कल को दोबारा उतरना पड़ा वह 142 रन पर नाबाद रहे, जबकि गुरनूर बराड़ 36 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। इन दोनों भारत को 357 के स्कोर पर पहुंचाया।