क्रिकेट

6 सिक्स लगाए तो बॉलर के पिता ने युवराज सिंह से कहा-मेरे बेटे का कॅरियर लगभग खत्म करने के लिए शु​क्रिया

स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए यह ओवर बहुत ही बुरा था। यह स्टुअर्ट ब्रॉड के इंटरनेशनल कॅरियर का पहला साल था। ऐसे में इस मैच के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की काबिलियत पर सवाल उठने लगे थे।

2 min read
Yuvraj singh

वर्ष 2007 के टी20 वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह के प्रदर्शन को कौन भूल सकता है। युवराज सिंह ने इस वर्ल्ड कप में एक ओवर में 6 सिक्स लगाए थे। भारतीय बल्लेबाज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में यह कमाल किया था। स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए यह ओवर बहुत ही बुरा था। यह स्टुअर्ट ब्रॉड के इंटरनेशनल कॅरियर का पहला साल था। ऐसे में इस मैच के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की काबिलियत पर सवाल उठने लगे थे। सालों बाद युवराज सिंह ने खुलासा किया कि उस मैच के बाद मैच रैफरी और स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने क्या प्रतिक्रिया दी थी।

सेमीफाइनल मैच का किस्सा शेयर किया
हाल ही युवराज सिंह ने एक बातचीत में वर्ष 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए सेमीफाइनल मैच का एक किस्सा शेयर किया। उस सेमीफाइनल मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड मैच रेफरी थे। मैच के बाद क्रिस ब्रॉड उनके पास आए और कहा कि मेरे बेटे का कॅरियर लगभग खत्म करने के लिए शुक्रिया। वहीं युवराज सिंह ने उनसे कहा था कि इसमें कुछ भी व्‍यक्तिगत नहीं था। हालांकि युवराज सिंह ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि उन्हें कैसा महसूस हुआ होगा क्योंकि युवराज खुद एक ओवर में पांच सिक्स खा चुके हैं।

युवराज ने खुद की जर्सी दे दी थी स्‍टुअर्ट को
युवराज सिंह ने एक पॉडकॉस्ट एपिसोड में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह सिक्स लगाने के बाद युवराज ने उस मैच में पहनी जर्सी स्टुअर्ट को दे दी थी। उस जर्सी पर लिखा कि मैं जानता हूं कि कैसा महसूस होता है, क्योंकि मैंने भी पांच सिक्स खाए हैं। आप इंग्लैंड का भविष्य हो। मुझे विश्‍वास है कि आप बहुत अच्‍छा काम करने वाले हैं। साथ ही कार्यक्रम में युवराज ने यह भी कहा कि आज स्टुअर्ट के नाम 500 टेस्‍ट विकेट हैं। इस टूर्नामेंट से पहले भारत के इंग्‍लैंड दौरे पर दिमित्री मस्कारेनहास ने ओवल वनडे में युवराज के आखिरी ओवर में पांच सिक्स लगाए थे।

Published on:
12 Jun 2021 07:02 pm
Also Read
View All