क्रिकेट

अपनी आदत से लाचार पाकिस्तान फिर हटेगा पीछे? गावस्कर के इस बयान से तिलमिला जाएंगे पाकिस्तानी

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि 15 फरवरी को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले में उनकी टीम हिस्सा नहीं लेगी। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को […]
2 min read
Feb 02, 2026
Sunil Gavaskar on LSG
भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि 15 फरवरी को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले में उनकी टीम हिस्सा नहीं लेगी। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस फैसले पर पुनर्विचार करने की चेतावनी दी है और लंबे समय तक चलने वाले परिणामों की बात कही है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान पर जमकर कटाक्ष किया है, जिससे पाकिस्तानी फैंस और क्रिकेटर तिलमिला उठे हैं।

चार दिन बाद ही वापस ले लेते हैं रिटायरमेंट

गावस्कर ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा, "इसमें नया क्या है? हम सब जानते हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेटर रिटायर होते हैं और फिर, चार दिन बाद, यह कहकर अपना रिटायरमेंट वापस ले लेते हैं कि 'हमारे फैंस ने हमसे और खेलने के लिए कहा है'। ऐसा फिर से हो सकता है।" उन्होंने पाकिस्तान के इस बॉयकॉट को 'गीदड़भभकी' और 'नौटंकी' करार देते हुए कहा कि अगले चार-पांच दिनों में दुनिया भर से, यहां तक कि उनके पूर्व खिलाड़ियों से भी रिएक्शन आने पर पाकिस्तान अपना रुख बदल सकता है। गावस्कर ने शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ियों का अप्रत्यक्ष जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने बड़े फैसलों से बार-बार पीछे हटकर एक मिसाल कायम की है।

पाकिस्तान की बॉयकॉट को बताया 'गीदड़भभकी' और 'नौटंकी'

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए लिया गया माना जा रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। आईसीसी के समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला। पाकिस्तान ने इसी 'एकजुटता' में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट का ऐलान किया, लेकिन गावस्कर का मानना है कि यह सिर्फ सुर्खियां बटोरने की कोशिश है।

तो पाक ​के खिलाफ हो होनी चाहिए सख्त कार्रवाही

गावस्कर ने आईसीसी से भी अपील की कि अगर पाकिस्तान अंतिम समय में फैसला वापस लेता है तो भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी नौटंकी न हो। उन्होंने कहा, "अगर वे आखिरी पल में पीछे हटते हैं तो आईसीसी को कानूनी एक्शन लेना चाहिए।" पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी गावस्कर का समर्थन करते हुए पाकिस्तान की आलोचना की और आईसीसी से सख्ती की मांग की।

गावस्कर के बयान से पाक फैंस में भारी आक्रोश

पाकिस्तानी मीडिया और फैंस में गावस्कर के बयान से भारी आक्रोश है। कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने इसे व्यक्तिगत हमला बताया है। हालांकि, क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि गावस्कर ने पाकिस्तान क्रिकेट की पुरानी आदतों पर सटीक उंगली रखी है, जहां रिटायरमेंट और वापसी का सिलसिला आम रहा है। अपनी पुरानी आदत से लाचार पाकिस्तान क्या इस बार भी U-टर्न लेगा?

Updated on:
02 Feb 2026 05:04 pm
Published on:
02 Feb 2026 05:03 pm