
मैच से पहले राष्ट्रगान गाती पाकिस्तान की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
Pakistan boycott India match: बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलने को तो राजी हो गया है, लेकिन उसने बांग्लादेश का सपोर्ट करते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। अब सोचने वाली बात ये है कि कहीं चिर प्रतिद्वंद्वी सचमुच बांग्लादेश के सपोर्ट में आकर भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर रहा है या फिर वजह कुछ और है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पाकिस्तान के खिलाफ बेजोड़ आंकड़े भी कुछ यही कहानी बयां कर रहे हैं। शायद इसी वजह से पाकिस्तान अन्य सभी के साथ खेलना चाहता है, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से कतरा रहा है।
जब हम क्रिकेट की बात करते हैं तो सबसे बड़ी राइवलरी हर किसी के दिमाग में आती है। भारत बनाम पाकिस्तान की राइवलरी बेजोड़ है। ये दो कट्टर दुश्मन, जब आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट में एक-दूसरे के सामने आते हैं तो मुकाबले को बिल्कुल अलग लेवल पर ले जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी इनके कुछ रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आइये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में ग्लोबल स्टेज पर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पर साफ तौर पर दबदबा बनाया है। अब तक खेले गए सभी एडिशन के आठ मैचों में ये दोनों आमने-सामने आए हैं। भारत सात जीत के साथ काफी आगे रहा है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत नसीब हो सकी है। जब उन्होंने 2021 एडिशन में दुबई में मेन इन ब्लू को 10 विकेट से हराया था।
कुल मिलाकर आठ टी20 वर्ल्ड कप मैचों में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड है। पाकिस्तान की एकमात्र जीत 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में आई थी, जब उसने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को 10 विकेट से हराया था।
- 2007 - भारत बॉल-आउट में जीता (डरबन)
- 2007 - फाइनल में भारत 5 रन से जीता (जोहान्सबर्ग)
- 2012 - भारत 8 विकेट से जीता (कोलंबो)
- 2014 - भारत 7 विकेट से जीता (मीरपुर)
- 2016 - भारत 6 विकेट से जीता (ईडन गार्डन्स)
- 2021 - पाकिस्तान 10 विकेट से जीता (दुबई)
- 2022 - भारत 4 विकेट से जीता (मेलबर्न)
- 2024 - भारत 6 रन से जीता (न्यूयॉर्क)
Published on:
02 Feb 2026 03:21 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
