क्रिकेट

WTC फाइनल में टीम इंडिया ने इस बड़े चैलेंज का तोड़ निकाल लिया तो जीत पक्‍की, महान खिलाड़ी का दावा

WTC Final 2023 : ऑस्‍ट्रेलियन दिग्‍गज जहां टीम इंडिया की कमियां निकालते हुए उसे कमजोर आंक रहे हैं। इसी बीच भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि टी20 से सीधे टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को तैयार करना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उनका दावा है कि टीम इंडिया अगर इस चुनौती से पार पा लेती है तो जीत दूर नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2023, 2:00 PM IST
team-india.jpg
WTC फाइनल में टीम इंडिया ने इस बड़े चैलेंज का तोड़ निकाल लिया तो जीत पक्‍की, महान खिलाड़ी का दावा।

WTC Final 2023 : टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल खत्‍म होने के बाद आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लंदन रवाना हो चुके हैं और खिलाडि़यों ने अभ्‍यास भी शुरू कर दिया है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक खेले जाने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं। ऑस्‍ट्रेलियन दिग्‍गज जहां टीम इंडिया की कमियां निकालते हुए उसे कमजोर आंक रहे हैं। इसी बीच भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि टी20 से सीधे टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को तैयार करना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उनका दावा है कि टीम इंडिया अगर इस चुनौती से पार पा लेती है तो जीत दूर नहीं है।


सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि लगभग हर खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से निकलकर सीधे टेस्ट खेलेगा। टेस्ट क्रिकेट का सबसे लंबा फॉर्मेट है। इसलिए उन्‍हें लगता है कि यह सबसे बड़ी चुनौती होगी। सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलकर जा रहे हैं। गावस्कर ने कहा कि भारत टीम को एक हफ्ते के अंदर तेजी से बदलाव लाना होगा।

चेतेश्‍वर पुजारा ही एकमात्र खिलाड़ी

गावस्कर ने आगे कहा कि चेतेश्‍वर पुजारा ही एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इन परिस्थितियों में लंबे फॉर्मेट में खेला है। वह पिछले दो महीने से इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं। इसलिए वहां की परिस्थितियों और टेस्‍ट क्रिकेट फॉर्मेट में खुद को ढालना अन्‍य सभी खिलाडि़यों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें : WTC Final से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत खेल सकेंगे वर्ल्‍ड कप!

रहाणे की जमकर तारीफ

वहीं गावस्‍कर ने अजिंक्‍य रहाणे की जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि रहाणे के पास इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने का अच्‍छा अनुभव है और वह डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। इसलिए मुझे लगता है कि रहाणे पांच नंबर पर टीम के लिए अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। गावस्कर ने आगे कहा कि रहाणे में अभी क्रिकेट बाकी है और ये उनके लिए शानदार मौका है, जिसका वह भरपूर फायदा उठाएंगे।

यह भी पढ़ें : WTC Final कहां और कब देख सकेंगे, जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल्‍स

Published on:
Also Read
View All
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री

U19 Asia Cup 2026 में आज भारत बनाम नेपाल मुकाबला, एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

IND vs NZ: पिछले 5 में से 1 बार ही न्यूजीलैंड को जीत हुई है नसीब, वेलिंगटन में बराबरी की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

IND vs NZ: 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली

दिल्ली में होने वाला था पहला वनडे, अचानक बदला वेन्यू; अब विशाखापट्टनम में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया