क्रिकेट

भारत के लिए सभी फॉरमेट्स में खेल सकते हैं पडिक्कल : गावस्कर

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल का पहला शतक जमाने वलो देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर। बोले-‘अगर वह टीम इंडिया में खेलते हैं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं’
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 12:35 AM IST
devdutt_padikkal.jpg

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (sunil gavaskar ) ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (devdutt padikkal) अगर भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलते हुए दिखाई देते हैं, तो किसी को आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं। पडिक्कल ने IPL के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेली। पडिक्कल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने IPL 2021 में अपना पहला शतक जमाया।

गावस्कर ने कहा, ‘मुझे इस बात से आश्चर्य नहीं होगा, यदि वह जल्द भारत के लिए किसी फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आए। उनके पास क्लास और क्षमता है। उन्होंने फस्र्ट क्लास क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कई बड़ी पारियां खेली। वह 50 ओवर क्रिकेट में भी रन बनाते हैं और शतक लगाते हैं। वो जल्द ही भारतीय टीम में आ जाते हैं तो इससे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा।’ गावस्कर ने कहा कि कर्नाटक से आने वाले महान बल्लेबाजों की लंबी लाइन में पडिक्कल नवीनतम है, जिसमें पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल भी शामिल हैं। हालांकि, गावस्कर ने कहा कि राहुल खुद पर उतना विश्वास नहीं करते जितना उन्हें करना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, ‘कर्नाटक ने हमेशा शानदार बल्लेबाज दिए हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ, राहुल द्रविड़, फिर केएल राहुल। और अगर केएल राहुल, आप जानते हैं, तो कुछ सितारों को खुद पर थोड़ा और अधिक विश्वास करने की जरूरत है। कभी-कभी आपको लगता है कि उन्हें लगता है। खुद पर विश्वास नहीं है। वह इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मयंक अग्रवाल हैं, करुण नायर हैं, जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में तिहरा शतक लगाया है। और अब देवदत्त पडिकल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को खुश करने वाले बल्लेबाजों की लंबी कतार में शामिल होने की कगार पर हैं।

Published on: