क्रिकेट

Asia Cup 2025 में भारत की प्लेइंग 11 को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- इस खिलाड़ी को मौका देना जरूरी

Sunil Gavaskar suggests Team India Playing 11: सुनील गावस्कर का कहना है कि यूएई की पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में भारत को तीन स्पिनरों के साथ उतरना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं।
2 min read
Sep 06, 2025
Team India weaknesses
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Sunil Gavaskar suggests Team India Playing 11: एशिया कप 2025 में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर सुनील गावस्कर ने बेहद अहम बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम बल्लेबाजी को मजबूत करने की जगह स्पिन गेंदबाजी को प्राथमिकता दे सकती है और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में आठवें नंबर पर खिला सकती है। गावस्कर ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि वे सातवें नंबर पर अक्षर पटेल को उतार सकते हैं और बल्लेबाजी को आठवें नंबर तक नहीं बढ़ा सकते और गेंदबाजों पर ध्यान दे सकते हैं। शायद आठवें नंबर पर कुलदीप और फिर नौवें, दसवें और ग्यारहवें नंबर पर गेंदबाज रहेंगे।

'आठवें नंबर पर अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ न उतरे टीम'

2025 एशिया कप के प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के एक वर्चुअल ग्रुप इंटरेक्शन में गावस्कर ने आईएएनएस से कहा कि प्लेइंग इलेवन में छह गेंदबाजों का होना अच्छा है। हो सकता है कि भारतीय टीम आठवें नंबर पर अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ न उतरे और बेहतर गेंदबाज के विकल्प पर विचार करे। ऐसे में कुलदीप जैसे गेंदबाज को मौका मिल सकता है।

40 टी20 मैचों में 69 विकेट ले चुके हैं कुलदीप यादव

कुलदीप ने टी20 में भारत के लिए आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेला था। वह 40 टी20 मैचों में 69 विकेट ले चुके हैं। भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। गावस्कर ने कहा कि यूएई के खिलाफ मैच में भारत के प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की जगह विपक्षी टीम के बल्लेबाजो की विविधता पर निर्भर करती है। मुझे लगता है पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।

तीन स्पिनर के साथ उतरना सही विकल्‍प

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम वरुण, कुलदीप और अक्षर के रूप में तीन स्पिनर के साथ उतरती है तो हार्दिक पंड्या तेज गेंदबाजी का तीसरा विकल्प हो सकते हैं। गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में फिनिशर्स और डेथ बॉलर्स पर ध्यान लगाएगी। यह तय करना होगा कि फिनिशर कौन होगा। इस समय फिनिशर के रूप में कई विकल्प हैं।

ये खिलाड़ी निभा सकते हैं फिनिशर की भूमिका

उन्‍होंने कहा कि रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए उन्हें विश्व कप के लिए अपनी टीम में इनमें से दो या तीन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आखिरी के चार ओवर में दो ओवर जसप्रीत बुमराह फेंकेगे। ऐसे दो ओवर कौन फेंकेगा। इस पर ध्यान देना होगा। यूएई के पीच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में एशिया कप में स्पिनर्स को अधिक मौका मिलने की संभावना है।

Updated on:
06 Sept 2025 08:59 am
Published on:
06 Sept 2025 08:59 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला