क्रिकेट

IPL में सुनील नरेन का बड़ा कारनामा, किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए आज तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

SRH vs KKR: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2 min read
May 03, 2026
Sunil Narine 200 wickets for kkr
सुनील नरेन ने केकेआर के लिए पूरे किए 200 विकेट (फोटो- IANS)

Sunil Narine 200 Wickets for KKR: सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग में किसी एक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 19 ओवर में 165 रन पर समेट दिया, जिसमें नरेन ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई।

200 विकेट लेने वाले IPL के तीसरे गेंदबाज

इस मैच में सुनील नरेन ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 31 रन देकर 2 विकेट निकाले। वह आईपीएल करियर में विकेटों का 'दोहरा शतक' लगाने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। नरेन इस खास क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी गेंदबाज भी हैं। आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने 182 मुकाबलों में 228 विकेट लिए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार 199 मैचों में 215 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। सुनील नरेन ने 197 मुकाबलों में 201 विकेट हासिल किए हैं। साल 2012 में अपने डेब्यू के बाद से नरेन केकेआर के मुख्य स्तंभ रहे हैं।

यह नई उपलब्धि न केवल नरेन के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाती है, बल्कि आईपीएल के सबसे प्रभावशाली और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में से एक के तौर पर उनकी विरासत को भी मजबूत करती है। उन्होंने यह उपलब्धि पूरी तरह से केकेआर की जर्सी में खेलते हुए हासिल की है। सुनील नरेन साल 2012, 2014 और 2024 में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सराहा गया। नरेन ने 2012, 2018 और 2024 में 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' का अवॉर्ड जीता है। इसके साथ ही 2012 में उन्हें 'पर्पल कैप' भी मिली थी।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एसआरएच पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। टीम के लिए ट्रैविस हेड ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 42 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए।

Published on:
03 May 2026 07:25 pm
Also Read
View All
Ind vs Afg: अफगानी गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई, एक ही सीरीज में यशस्‍वी जायसवाल समेत 3 ने जड़े सबसे तेज शतक

Ind vs Afg 3rd ODI: यशस्‍वी जायसवाल के शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्‍तान को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया

Rohit Sharma ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 1100 चौकों के साथ बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो पूरे करियर में लारा और द्रविड़ भी नहीं बना सके

IND vs SA Playing 11: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेपॉक के 39 साल के ODI इतिहास में पहला बेस्‍ट बॉलिंग फिगर, प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तोड़े रवि रामपॉल और आकिब जावेद के रिकॉर्ड