क्रिकेट

KKR vs MI: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, मैदान पर उतरते ही तोड़ा कीरोन पोलार्ड का ये बड़ा रिकॉर्ड

KKR vs MI: नरेन का यह 190वां आईपीएल मैच है। इसी के साथ वे सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हमवतन कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है।
2 min read
Mar 29, 2026
Sunil Narine
सुनील नरेन ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड (photo - IPL)

Sunil Narine, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें संस्करण का दूसरा मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मैदान पर उतरते ही वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

नरेन सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बने

नरेन का यह 190वां आईपीएल मैच है। इसी के साथ वे सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हमवतन कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है। पोलार्डने आईपीएल में 189 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर दोनों 184-184 मैचों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज के डीजे ब्रावो 161 मैचों के साथ पांचवे स्थान पर हैं।

नरेन ने KKR के लिए तीन खिताब जीते हैं

सुनील नरेन ने आईपीएल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था। पहले ही सीजन में अपनी मिस्ट्री स्पिन से नरेन ने 24 विकेट लेकर केकेआर को उनका पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसके बाद से नरेन केकेआर के लिए एक अटूट स्तंभ बने हुए हैं और टीम के लिए 2012, 2014 और 2024 में तीन खिताब जीत चुके है।

IPL में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सर्वाधिक मैच

190 - सुनील नरेन*
189 - कीरोन पोलार्ड
184 - एबी डी विलियर्स
184 - डेविड वॉर्नर
161 - डीजे ब्रावो

शानदार है नरेन का आईपीएल करियर

नरेन की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 189 मैचों की 187 पारियों में 25.64 की बेहतरीन औसत से 192 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.80 की रही है। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज हैं। नरेन का बेस्ट बॉलिंग फिगर्स 5/19 है। वह बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 189 मैचों की 122 पारियों में 17.62 की औसत से 1780 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166.51 का रहा है। नरेन ने आईपीएल में एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं।

मैच की बात करने तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के साथ ब्लेसिंग मुजरबानी अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडेय, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।

Updated on:
29 Mar 2026 08:43 pm
Published on:
29 Mar 2026 08:01 pm
Also Read
View All
SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक

Eng W vs Aus W Final: ‘नई सोच अपनानी होगी’, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले नासिर हुसैन ने इंग्लैंड टीम को दिया गुरुमंत्र

अभिषेक शर्मा इंग्‍लैंड के खिलाफ T20i सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर सूर्या-पंड्या और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

‘विंबलडन का मैच देखना एक सपना था, अब इसे सचिन, रवि और गावस्कर सर के साथ देखना चाहूंगी’: दीप्ति शर्मा