सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। SRH ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी के खेमे में जैकब बेथेल की जगह रजत पाटीदार आए हैं।
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, 67th Match, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 67वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। टॉप-2 में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल है। फाइनल से पहले हम कुछ चीजें आजमाकर देखेंगे। हम बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। क्वालीफाई करना काफी अच्छा रहा। दर्शक बहुत जबरदस्त रहे हैं। उम्मीद है कि हम अच्छे नोट पर टूर्नामेंट का समापन करेंगे। टीम पिछले मैच वाली है।"
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम जहां भी जाते हैं, हमें ऐसा लगता है जैसे यह हमारे लिए 'होम गेम' हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां हैं? आपको हर मैच में अपने मानकों के अनुरूप प्रदर्शन करना होता है। आपको कई पैमानों पर खरा उतरना होता है। बेथेल को उंगली में चोट लगी है। मैं अब वापस आ गया हूं।"
एसआरएच और आरसीबी दोनों का लीग स्टेज का यह आखिरी मैच है। दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। आरसीबी 13 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है, जबकि 13 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर एसआरएच तीसरे स्थान पर है। अपने होम ग्राउंड में आरसीबी पर बड़ी जीत के साथ एसआरएच के पास पहले स्थान पर जाने का मौका है। सीजन का पहला मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुआ था जिसमें आरसीबी 6 विकेट से जीती थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।