क्रिकेट

T20 World Cup Super-8 Scenario: इटली की नेपाल पर बड़ी जीत से इंग्लैंड का काम तमाम? टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड में ही बाहर हो जाएंगे अंग्रेज़!

नेपाल ने इटली के सामने 124 रनों का मामूली लक्ष्य रखा था, जिसे टीम ने बिना कोई विकेट खोये 12.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस बड़ी जीत से इटली के नेट रन रेट में भारी सुधार हुआ है और इसने इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

2 min read
Feb 12, 2026
जीत का जश्‍न मनाती इंग्‍लैंड की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

England Super-8 Scenario: टी20 विश्व कप का 17वां मुक़ाबला नेपाल और इटली के बीच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 123 रन बनाए थे, जिसे इटली ने बिना कोई विकेट गंवाए 12.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के अलावा इन दो वर्ल्ड चैम्पियन टीमों से भिड़ेगा भारत, बेहद खतरनाक है ग्रुप

ग्रुप सी की स्थिति बेहद रोचक

यह रिकॉर्ड तोड़ जीत इटली के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। इससे उनका नेट रन रेट में भारी सुधार हुआ और ग्रुप सी की अंक तालिका में स्थिति काफी रोचक हो गई है। ग्रुप सी में वेस्ट इंडीज दो मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट भी मजबूत (+1.625) है, जिससे सुपर 8 में उनकी जगह लगभग पक्की मानी जा रही है।

इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली में कांटे की टक्कर

दूसरे स्थान की होड़ अब काफी कांटे की हो गई है, जिसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली शामिल हैं। इटली ने नेपाल पर इस बड़ी जीत से अपना खाता खोला है। अब उनके दो मैचों में 2 अंक हैं और नेट रन रेट +0.352 हो गया है। इस प्रदर्शन से इटली ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

स्कॉटलैंड के पास बड़ा मौका

स्कॉटलैंड ने वेस्ट इंडीज से 35 रन से हार झेली है, लेकिन इटली को 73 रन के बड़े अंतर से हराया था। उनके भी दो मैचों में 2 अंक हैं और नेट रन रेट +0.950 है, जो उन्हें अभी मजबूत स्थिति में रखता है। इंग्लैंड ने नेपाल को महज 4 रन से हराया था, लेकिन वेस्ट इंडीज से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। उनके भी दो मैचों में 2 अंक हैं, मगर नेट रन रेट -0.650 काफी नकारात्मक है, जिससे वे चौथे स्थान पर हैं।

ग्रुप C – पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1वेस्टइंडीज (WI)22004+1.625
2स्कॉटलैंड (SCO)21102+0.950
3इटली (ITA)21102-0.352
4इंग्लैंड (ENG)21102-0.650
5नेपाल (NEP)20200-1.854

इंग्लैंड को हर मैच जीतना होगा

सुपर 8 में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के सामने अब चुनौती बड़ी है। उन्हें बाकी मैचों में इटली और स्कॉटलैंड दोनों को हराना होगा। यदि इनमें से कोई भी एक टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तो इंग्लैंड ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकता है, जबकि विजेता टीम आगे बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup Super-8 Scenario: पाकिस्तान समेत 4 टीम सुपर-8 में पहुंचने से एक कदम दूर तो 3 हुईं बाहर! जानें भारत का गणित

Also Read
View All

अगली खबर