क्रिकेट

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों उडाया था मजाक, सुरेश रैना ने किताब में खोले कई राज

किताब में सुरेश रैना ने अपने क्रिकेट कॅरियर की ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। साथ ही उन्होंने किताब में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों के बारे में भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2021, 5:07 PM IST
suresh_raina.png

टीम इंडिया के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना की किताब 'बिलीव- व्हॉट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी' लॉन्च हो गई है। इस किताब में सुरेश रैना ने अपने क्रिकेट कॅरियर की ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। साथ ही उन्होंने किताब में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों के बारे में भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। किताब की लॉन्चिंग के मौके पर एक इंस्टा लाइव में सुरेश रैना के साथ भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच पुलेला गोपीचंद भी थे। इंस्टा लाइव में रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड, एमएस धोनी की तारीफ भी की।

रैगिंग का समाना करना पड़ा था
सुरेश रैना ने टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने टीम इंडिया में डेब्यू किया था तो उन्हें सीनियर खिलाड़ियों से रैगिंग का सामना करना पड़ा था। साथ ही उन्होंने बताया कि एक बार सीनियर खिलाड़ियों ने उनका जमकर मजाक बनाया था। वहीं राहुल द्रविड के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि द्रविड से एक बार उन्हें डांट भी पड़ी थी। दरअसल, द्रविड ने रैना को गलत कपड़े पहनने को लेकर डांटा था। रैना ने बताया कि द्रविड ने उनसे कहा था कि आप टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, इसलिए आपका कपड़ा अच्छा होना चाहिए। जिसके बाद रैना तुरंत टी-शर्ट उतारकर दूसरे कपड़े पहने थे।

ग्रेग चैपल की तारीफ की
रैना ने अपनी किताब में टीम इंडिया के सबसे विवादित कोच ग्रेग ति
अपनी किताब Believe में रैना ने सबसे विवादित कोच ग्रेग चैपल की तारीफ की है। रैना ने टीम इंडिया में उस समय पदार्पण किया था, जब ग्रेग चैपल टीम के हेड कोच थे। रैना ने किताब में लिखा है कि चैपल कभी गलत नहीं थे, क्योंकि वे टीम इंडिया को मजबूत बनाना चाहते थे। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा है कि चैपल को सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए था।

गांगुली के साथ हुआ था चैपल का विवाद
सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल का विवाद जग जाहिर है। विवाद की वजह से ही सौरव गांगुली को कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद राहुल द्रविड़ को कप्तान बनाया गया था। वर्ष 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में द्रविड ही टीम इंडिया के कप्तान थे। हालांकी टीम इंडिया विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर हो गया, जिसके कारण चैपल को कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया।

Updated on:
15 Jun 2021, 5:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर