क्रिकेट

वापसी की तैयारी में जुटे रैना को मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए कप्तान

टीम इंडिया में वापसी के लिए प्रयासरत सुरेश रैना को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 2:52 PM IST
raina

नई दिल्ली। टीम इंडिया में वापसी की तैयारी में जुटे दिग्ग्ज क्रिकेटर सुरेश रैना को एक अहम जिम्मेदारी मिली है। रैना को उत्तर प्रदेश रणजी टीम का कप्तान चुना गया है। राज्य क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी के लिए 17 खिलाड़ियों को चयनित किया है। जिसकी कप्तानी की जिम्मेबारी अनुभवी सुरेश रैना के हाथों में दी गई है। जबकि इंडियन टीम की जर्सी में इंटरनेशनल मैच खेल चुके एक अन्य खिलाड़ी प्रवीण मिश्रा को भी टीम में लिया गया है।

फिटनेस में फेल हुए थे रैना
उत्तर प्रदेश अपना पहला मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ खेलेगी। एक समय शार्टर फॉर्मेट की क्रिकेट में टीम इंडिया के नियमित सदस्‍य रहे रैना के पास इस प्रतियोगिता में अच्‍छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका होगा। मीडिया के आई खबरों के अनुसार, फिटनेस के पैमाने पर खरे नहीं उतर पाने के कारण 30 वर्षीय रैना की चयन के मामले में अनदेखी की जा रही है।

ये है रणजी का कार्यक्रम

साल 2017-18 के रणजी मुकाबले 6 अक्टूबर से 2 जनवरी तक खेला जाएगा। यह रणजी का 84 वां सीजन होगा। इसमें विभिन्न राज्यों की क्रिकेट टीम एक-दूसरे का मुकाबला करेगी। रणजी में 28 टीमें भाग लेगी। जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुपों में रखा गया है।

प्रवीण मिश्रा को भी मिला मौका

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार यूपीसीए की चयन समिति ने छह अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक इकाना स्टेडियम में रेलवे के साथ होने वाले रणजी मुकाबले के लिये उत्तर प्रदेश के 17 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इस टीम में टीम इंडिया की ओर से खेल चुके प्रवीण कुमार को भी स्‍थान दिया गया है।

ये होगी उत्तर प्रदेश की टीम
सुरेश रैना (कप्तान), शिवम चौधरी, हिमांशु असनोरा, रिंकू सिंह, अक्षदीप नाथ, एकलव्य द्विवेदी, उमंग शर्मा, अल्मास शौकत, सौरभ कुमार, जीशान अंसारी, दीपेंद्र पांडेय, अंकित राजपूत, प्रवीण कुमार, कार्तिक त्यागी, इम्तियाज अहमद, इसरार अजीम और ध्रुव प्रताप सिंह

Published on: