कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के साथ व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें संभावितों में नहीं रखा गया है। टीम की कमान सुरेश रैना संभाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश को अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच छह अक्तूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ खेलना है।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के फिरकी गेंदबाज जीशान अंसारी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए राज्य के संभावितों में जगह दी है। यही नहीं अक्शदीप नाथ, हिमांशु असनोरा और गेंदबाज दीपेंद्र पाण्डेय भी चुने गए हैं।