क्रिकेट

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने ढूंढ निकाला उस्मान तारिक का तोड़, अब जमकर होगी कुटाई!

Suryakumar Yadav bowling in Usman Tariq action: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्‍लेबाजों को उस्‍मान तारिक के एक्‍शन में गेंदबाजी करते हुए प्रैक्टिस करने नजर आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 15, 2026
पाकिस्‍तानी स्पिनर उस्‍मान तारिक। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्‍तान महामुकाबले में अगर कोई सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में है तो वह पाकिस्‍तानी स्पिनर उस्‍मान तारिक हैं। तारिक के पॉज एक्‍शन को लेकर क्रिकेट जगत में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। मैच से पहले भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने भी उन्‍हें एग्‍जाम में आउट ऑफ सिलेबस की तरह बताया था। लेकिन, शायद सूर्या खुद ही इस सवाल का जवाब ढूंढ लिया है, ताकि भारतीय बल्‍लेबाज उन्‍हें आसानी से खेल सकें।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK महामुकाबले में आज भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव तय, मैच से पहले पूर्व भारतीय ओपनर ने लीक की टीम!

सूर्या तारिक के एक्‍शन में गेंदबाजी कर कराई प्रैक्टिस

सूर्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बड़े मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के अंदाज में अपने बल्‍लेबाजों को बॉलिंग करते नजर आए। उनका तारिक के एक्शन की नकल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें गेंद छोड़ने से पहले उनका सिग्नेचर पॉज भी शामिल है। सूर्या ने अपने बल्‍लेबाजों को तारिक के एक्‍शन में जमकर प्रैक्टिस कराई।

बल्लेबाजों के लिए गेंद को समझना मुश्किल

तारिक अपने अनोखे बॉलिंग स्टाइल की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं, जिसमें साइडआर्म एक्शन और गेंद को देरी से रिलीज करने से बल्लेबाजों के लिए गेंद को समझना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए सिर्फ चार टी20 मैच खेले हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने के बाद से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा है। हालांकि, उनके एक्शन की पहले दो बार रिपोर्ट की गई थी, लेकिन बाद में आईसीसी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। कोहनी की फिजिकल दिक्कतों की वजह से वह नॉर्मल स्पिनर्स की तरह पूरी तरह सीधे हाथ से बॉलिंग नहीं कर पाते हैं।

'कभी-कभी एग्जाम में भी ऐसा सवाल होता है'

मैच से पहले बात करते हुए सूर्यकुमार ने तारिक की तुलना एग्जाम के एक मुश्किल सवाल से करते हुए कहा कि कभी-कभी एग्जाम में भी ऐसा सवाल होता है, जो सिलेबस से बाहर का होता है। इसलिए हम उस सवाल को छोड़ नहीं सकते। उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया हार नहीं मानेगी और उसे संभालने के लिए अपना तरीका तैयार करेगी।

उससे निपटने के लिए आपको अपना तरीका अपनाना होगा। जब वह बॉलिंग करने आता है तो वह एक अलग कैरेक्टर होता है। लेकिऩ हम बस हार नहीं मान सकते। हम एक जैसे बॉलर्स और एक जैसे एक्शन के साथ प्रैक्टिस करते हैं। हम नेट सेशन में जो प्रैक्टिस कर रहे हैं, उसे करने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें

भारत-पाकिस्तान मैच में क्या आज मिलेंगे खिलाड़ियों के हाथ? सलमान आगा के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Also Read
View All

अगली खबर