क्रिकेट

‘दोस्तों, मैं अब कुछ और बड़ा करने जा हूं’, सोशल मीडिया की सुर्खियां बना सूर्यकुमार यादव का पोस्ट

Suryakumar Yadav cryptic post: भारतीय टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्‍ट किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद वह 60 बॉल वाले किसी नए क्रिकेट फार्मेट में कदम रखने जा रहे हैं।
2 min read
May 26, 2026
Suryakumar Yadav cryptic post
सूर्यकुमार यादव (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Suryakumar Yadav cryptic post: भारत की 2026 टी20 टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ‘मिस्टर 360’ सूर्यकुमार यादव आज अपनी एक खास पोस्‍ट के लिए सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। इस साल भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले इस सूर्या ने आईपीएल के बीच अचानक एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने उनके फैंस को उत्सुकता बढ़ गई है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह ऐसा क्‍या करने जा रहे हैं?

'जिंदगी के एक नए अध्याय में कदम रख रहा हूं'

सूर्यकुमार यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'हे दोस्तों, मैं अब कुछ और बड़ा करने जा हूं। जिंदगी के एक नए अध्याय में कदम रख रहा हूं। एक अलग रफ्तार के साथ। इसे कहते हैं #T60Life' उनके इस संदेश ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह ट्वीट क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है कि आखिर यह स्टार क्रिकेटर किस नई दिशा की ओर बढ़ रहा है।

'वह कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं?'

सूर्यकुमार यादव के फैंस उनके ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई पूछ रहा है, 'सूर्यकुमार आखिर कहां जा रहे हैं?', तो कोई जानना चाहता है, 'वह कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं?' वहीं कई फैंस यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके मन में चल क्या रहा है।

फैंस की जिज्ञासा चरम पर

आज सूर्यकुमार यादव का यह ट्वीट चर्चा और उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। ट्वीट पोस्ट होने के कुछ ही समय में हजारों फैंस की जिज्ञासा चरम पर पहुंच गई। अब “टी60 लाइफ” के जरिए सूर्यकुमार यादव क्या संकेत देना चाहते हैं और आगे वह कौन सा बड़ा अपडेट साझा करेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

क्‍या 60 बॉल वाला फार्मेट आने वाला है?

सूर्या के क्रिप्टिक पोस्‍ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या T20 और T10 फॉर्मेट के बाद T60 क्रिकेट अगला बड़ा इनोवेशन हो सकता है। मॉडर्न गेम के तेज, ज्‍यादा एंटरटेनमेंट वाले और डिजिटल ऑडियंस से बहुत ज्‍यादा प्रभावित होने के साथ, फैन अब सोच रहे हैं कि क्या 60 बॉल वाला फॉर्मेट जल्द ही मेनस्ट्रीम क्रिकेट बातचीत में शामिल हो सकता है।

Updated on:
26 May 2026 06:03 pm
Published on:
26 May 2026 06:03 pm