26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Eliminator: एलिमिनेटर में ज्‍यादा खतरनाक हो जाती है राजस्थान रॉयल्स, क्या फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दोहराएगी इतिहास

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर इस बार सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्‍लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। क्‍या आप जानते हैं टूर्नामेंट के इतिहास में ये दूसरी बार है, जब दोनों टीमें एलिमिनेटर में एक-दूसरे के आमने सामने होंगी? आइये आपको बताते हैं पहली बार क्‍या हुआ था?

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 26, 2026

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR

आईपीएल 2026 में राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को 18 साल बाद अपने दूसरे खिताब का इंतजार है। इस सीजन में शानदार शुरुआत के बावजूद राजस्‍थान को जैसे-तैसे आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए लीग स्टेज के आखिरी दिन तक इंतजार करना पड़ा। रियान पराग एंड कंपनी ने आखिरी लीग मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर 16 पॉइंट्स के साथ नॉकआउट में जगह बनाते हुए चौथे स्थान पर रही है। अब उसका सामना एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

प्‍लेऑफ में राजस्‍थान रॉयल्‍स का रिकॉर्ड

राजस्‍थान रॉयल्‍स 2024 के फाइनल समेत पांच प्लेऑफ में खेल चुकी है। कुल मिलाकर राजस्थान ने प्लेऑफ में कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें पांच जीते और छह हारे हैं। 2008 में अपनी पहली टाइटल जीत के बाद से बहुत कुछ बदल गया है, उसने दूसरा फाइनल 2022 में संजू सैमसन की कप्तानी में खेला था, लेकिन आरआर फाइनल में गुजरात टाइटन्स से 7 विकेट से हार गई थी।

संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स जाने के बाद रियान पराग के कप्तानी संभालने के साथ राजस्थान रॉयल्स एक नई यूनिट है। उनके पास 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के रूप में सबसे बड़ा हथियार है, जो किसी भी मैच का रुख पलटने का मद्दा रखते हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर बॉलिंग अटैक को लीड कर रहे हैं।

एलिमिनेटर में राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने भले ही आईपीएल 2026 के इतिहास में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक ही एलिमिनेटर खेला है, जो कि 2013 में दिल्‍ली में खेला गया था। इस मैच में राजस्‍थान ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। आरआर के फैंस उम्‍मीद करेंगे कि उनकी टीम एक बार फिर सनराइजर्स के खिलाफ जीत दर्ज करे और खिताब की ओर एक कदम बढ़ाए।

प्लेऑफ में आरआर का मैच दर मैच रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो बार ही फाइनल में पहुंची है और टूर्नामेंट के पहले एडिशन में जीत दर्ज की है। लेकिन, ये टीम 2008 से अब तक चार एलिमिनेटर खेल चुकी है और 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पांचवें एलिमिनेटर में मैदान पर उतरेगी।

मैचनतीजेअंतरखिलाफवेन्‍यूतारीख
सेमीफाइनलजीते105 रनदिल्‍ली डेयरडेविल्‍सवानखेड़े30 मई 2008
फाइनलजीते3 विकेटसीएसकेडीवाई पाटिल1 जून 2008
एलिमिनेटरजीते4 विकेटएसआरएचदिल्‍ली22 मई 2013
क्‍वालीफायर 2हारे4 विकेटएमआईइडेन गार्डंस24 मई 2013
एलिमिनेटरहारे71 रनआरसीबीपुणे20 मई 2015
एलिमिनेटरहारे25 रनकेकेआरइडेन गार्डंस23 मई 2018
क्‍वालीफायर 1हारे7 विकेटजीटीइडेन गार्डंस24 मई 2022
क्‍वालीफायर 2जीते7 विकेटआरसीबीअहमदाबाद27 मई 2022
फाइनलहारे7 विकेटजीटीअहमदाबाद29 मई 2022
Eliminatorजीते4 विकेटआरसीबीअहमदाबाद22 मई 2024
क्‍वालीफायर 2हारे36 रनएसआरएचचेन्‍नई24 मई 2024