क्रिकेट

Ind vs Eng 3rd T20I से पहले वैभव सूर्यवंशी के लिए सूर्यकुमार यादव का खास मैसेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Suryakumar Yadav on Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्‍लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर आज मंगलवार को बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारत के पूर्व टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने एक खास संदेश भेजा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Jul 07, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, Most runs in T20s,
वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Suryakumar Yadav special message for Vaibhav Sooryavanshi: इंग्‍लैंड की मेजबानी में टीम इंडिया मंगलवार को पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेलेगी। भारतीय समयानुसार, ये मैच रात 10 से खेला जाना है। भारत को अगर सीरीज जीतनी है, तो ये मैच ही नहीं, बल्कि शेष तीनों मैच जीतने जरूरी हैं। ऐसे में सबकी नजर आज एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो अपने डेब्‍यू मैच में चूक गए थे। इस मैच से पहले भारत के पूर्व टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने अपने एक्‍स अकाउंट से सूर्यवंशी के लिए खास संदेश भेजा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास संदेश'

सूर्या ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि मैं भारतीय टीम के लिए बहुत खुश हूं और हमेशा उनके लिए बेस्ट प्रदर्शन की दुआ करता हूं। मुझे पता है कि लड़के अपना सब कुछ दे रहे हैं। मेरा सपोर्ट हमेशा उनके साथ है। उन्‍होंने आगे लिखा कि वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास संदेश है। तुम एक बहुत ही रोमांचक सफर की शुरुआत में हो। हर पल का आनंद लो और देश को गर्व महसूस कराते रहो।

'मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया'

सूर्या ने अंत में लिखा कि मैंने देखा है कि ऑनलाइन एक बयान सर्कुलेट हो रहा है, जो गलत तरीके से मेरे नाम से बताया जा रहा है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही किसी को ऐसा करने की मंजूरी दी है। कृपया बिना वेरिफाई जानकारी पर विश्वास न करें या उसे शेयर न करें। भारतीय क्रिकेट, मेरे टीममेट्स और खेल के लिए मेरा सपोर्ट हमेशा उन शब्दों से कहीं ज्‍यादा है, जो गलत तरीके से मेरा बताया जा रहा है।

डेब्‍यू मैच में बनाए थे 14 रन

बता दें कि आयरलैंड दौरे और चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीट (डरहम) में बेंच पर समय बिताने के बाद मैनचेस्‍टर में खेले गए दूसरे मैच में इंग्‍लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को इंडिया के लिए डेब्‍यू करने का मौका मिला था। उस मुकाबले में वैभव ने शुरुआत तो अच्‍छी की थी, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्‍दील नहीं कर पाए थे। उन्‍होंने 10 गेंदों पर दो छक्‍कों की मदद से 14 रन की पारी खेली थी। अब ट्रेंट ब्रिज में उनसे बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी।

Updated on:
07 Jul 2026 01:58 pm
Published on:
07 Jul 2026 01:11 pm
Also Read
View All
पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो