7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni की अगुवाई में भारत ने खेले सबसे ज्यादा T20I मैच, आंकड़ों के साथ जानें कौन है सर्वश्रेष्‍ठ और कौन सबसे खराब कप्तान

Best Captain for India in T20Is: एमएस धोनी आज 7 जुलाई को अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। क्‍या आप जानते हैं कि उनकी अगुवाई में भारत ने सबसे ज्‍यादा 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। लेकिन, जब सर्वाधिक मैच जीतने वाले सर्वश्रेष्‍ठ T20I कप्‍तानों की बात आती है, तो इस मामले में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। जबकि श्रेयस अय्यर सबसे खराब कप्‍तान हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 07, 2026

Best Captain for India in T20Is

टी20 वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी के साथ जश्‍न मनाते एमएस धोनी। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/Itz_f7ame)

Best Captain for India in T20Is: 2019 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी मंगलवार 7 जुलाई को अपना 45वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। आपको पता होगा कि धोनी की कप्‍तानी में ही भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 का खिताब जीता था, जो इस फॉर्मेट का पहला संस्‍करण था। इसके बाद उन्‍होंने लगातार टीम इंडिया की कमान संभाली और उन्‍हीं के कुशल नेतृत्‍व में टीम ने सबसे ज्‍यादा टी20 मैच खेले। लेकिन जब बात सबसे ज्‍यादा मैच जिताने वाले सर्वश्रेष्‍ठ कप्‍तानों की आती है, तो वह तीसरे स्‍थान पर नजर आते हैं। आइये आज हम भारतीय टी20 कप्‍तानों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

रोहित शर्मा ने जिताए भारत को सबसे ज्‍यादा मैच

जब भारत को सबसे ज्‍यादा टी20 मैच जिताने की बात आती है, तो इस मामले में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है, जो 2024 का टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जिताने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनकी कप्‍तानी में भारत ने 2023 से 2026 के बीच 62 में से 49 मैच जीते। उनका बतौर कप्‍तान जीत प्रतिशत 79.03 रहा।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व में टीम इंडिया की हालत खराब

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। हाल ही में कप्‍तान बनाए गए श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद उन्हें मैनचेस्टर में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के कप्तानों का रिकॉर्ड

रैंककप्तानकार्यकालमैचजीतहारटाईबेनतीजाजीत %
1रोहित शर्मा2017-20246249121079.03%
2सूर्यकुमार यादव2023-2026524082276.92%
3महेंद्र सिंह धोनी2007-20167241281256.94%
4विराट कोहली2017-20215030162260.00%
5हार्दिक पांड्या2022-2023161051062.50%
6शुभमन गिल20245410080.00%
7सुरेश रैना2010-201133000100%
8वीरेंद्र सहवाग200611000100%
9केएल राहुल202211000100%
10जसप्रीत बुमराह202322000100%
11ऋतुराज गायकवाड़20233200166.67%
12ऋषभ पंत20225220140.00%
13अजिंक्य रहाणे20152110050.00%
14शिखर धवन20213120033.33%
15श्रेयस अय्यर*2026403010.00%