क्रिकेट

दिल की धड़कने थाम देने वाले मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया

गुप्टिल और मुनरो की आतिशी शुरुआत के बावजुद इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 2 रन से हार दिया। मुनरो ने मात्र 18 गेंदों में ठोका शानदार अर्धशतक

2 min read
england

हेमिल्टन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए टी-20 त्रिकोणीय सीरीज मैच में न्यूजीलैंड को केवल दो रनों से हरा दिया। हालांकि, इस हार के बावजूद अपने बेहतर नेट रन रेट के दम पर न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया से होगा। आस्ट्रेलिया अपने सभी चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुका है।

इयोन मोर्गन की कप्तानी पारी
सेडोन पार्क में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने सात विकेट खोकर 194 रन बनाए। न्यूजीलैंड इस स्कोर को हासिल करने में दो रनों से चूक गया और चार विकेट खोकर 192 रन ही बना पाया। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 24 के स्कोर पर उसने जेसन रॉय (21) और एडम हेल्स (1) के रूप में अपने दो बल्लेबाज गंवा दिए। इसके बाद, इयोन मोर्गन (नाबाद 80) और डेविड मलान (53) ने 93 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने मलान को मार्क चापमान के हाथों कैच आउट करवा इस साझेदारी को तोड़ दिया। एक छोर पर टीम की पारी संभाले खड़े मोर्गन को बाकी खिलाड़ियों को साथ नहीं मिला और टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 194 रन बना पाई। मोर्गन के अलावा, क्रिस जोर्डन (6) नाबाद रहे। इस मैच में ट्रैंट बाउल्ट ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं टिम साउथी को दो सफलाएं मिली। ग्रैंडहोमे और ईश सोढी को एक-एक सफलता मिली।

गुप्टिल-मुनरो की आतिशी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने पारी की अच्छी शुरुआत की। मार्टिन गुप्टिल (62) और कोलिन मुनरो (57) ने 78 का स्कोर बनाया, लेकिन इसी स्कोर पर मुनरो को आदिल राशिद ने डेविड विले के हाथों कैच आउट करवा कर टीम का पहला विकेट गिराया। इसके बाद, कप्तान केन विलियमसन (8) भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाए और डॉसन के हाथों लपके गए। चापमान (37) ने गुप्टिल के साथ 64 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन 164 के कुल स्कोर पर गुप्टिल का विकेट गिरने के साथ ही टीम बिखर गई। गुप्टिल के आउट होने के बाद टीम किसी तरह टीम ने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की। उसे अंमित गेंद पर चार रन बनाने थे, लेकिन ग्रैंडहोमे केवल दो रन बनाए पाए और न्यूजीलैंड की टीम दो रनों से हार गई।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने कुल चार-चार मैचों में से एक-एक मैच जीते हैं और तीन मैच हारे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड ने इस मैच में हार के बावजूद इंग्लैंड की तुलना में अच्छे रन रेट के दम पर फाइनल में स्थान हासिल किया है। न्यूजीलैंड का सामना फाइनल में आस्ट्रेलिया से 21 फरवरी को ऑकलैंड में होगा।

Updated on:
18 Feb 2018 04:41 pm
Published on:
18 Feb 2018 03:48 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन