3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस्मत हो तो ऐसी: स्टेडियम में बैठे लड़के ने लपका शानदार कैच, इनाम में मिले 32 लाख रुपये

इंसान की किस्मत कब चमक जाए, कहा नहीं जा सकता। क्रिकेट मैच देखने आए न्यूजीलैंड के एक लड़के के साथ जो हुआ वो यही बता रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Feb 2018, 4:24 PM IST

ross taylor

नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दौरान आपने कई बार देखा होगा कि लंबी हिट पर गेंद ग्रांउड को पार कर दर्शक दीर्घा में चली जाती है। जहां बैठे क्रिकेट प्रेमी अपने क्रिेकेटिया कौशल का परिचय देते हुए शानदार कैच लपकते हैं। लेकिन ऐसा विरले देखने को मिलता है कि किसी क्रिकेट फैन ने कोई कैच लपका हो और उसे इनाम में पैसा मिले। न केवल पैसा बल्कि स्टार क्रिकेटर खुद उनसे मिलने आए। उसे शाबासी दे, अपना कैंप और मैच बॉल गिफ्ट करें। जिस तरह क्रिकेट में नित नए रिकॉर्ड बनते हैं, ठीस उसी तरह से ये अनोखी घटना भी शुक्रवार को न्यूजीलैंड में हुई। न्यूजीलैंड के उसी मैच में जिसे टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई। जी हां, ये वाकया हुआ आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए टी-20 मुकाबले में।

हुई थी चौकों-छक्कों की बरसात-
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 243 रनों का स्कोर बनाया था। जिसे आस्ट्रेलियाई टीम ने अपने सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर और आकी शोर्ट की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हासिल कर लिया। इस मैच में 38.5 ओवर की गेंदबाजी में 488 रन बने। मैच में कुल 32 छक्के और 33 चौके लगे।

देखें उस कैच का वीडियो -

क्या कमाल का कैच था वो -
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान रॉस टेलर ने एक सिक्स लगाया। डीप मिडविकेट के ऊपर से लगाया गया ये गगनचुंबी सिक्स सीधे स्टेडियम में गई। ऑस्ट्रेलियाई फिल्डर ने कैच लपकने का नाकाम कोशिश की। स्टेडियम में दर्शकों की गैलरी के 20 साल के मिसेल ग्रिमस्टोन ने उस कैच को लपका। ग्रिमस्टोन ने उस कैच को लपकने के लिए रेलिंग पर लटक गए। लटके हुए हाल में ही ग्रिमस्टोन ने उल्टे हाथ से वह कैच किया।

इनाम भी मिला गजब का -

ग्रिमस्टोन को इस शानदार कैच का दमदार इनाम मिला। उसे 50 हजार डॉलर भारतीय रुपये में करीब 32 लाख रुपये मिले। ये धनराशि एक लोकल ड्रिंक ने स्पॉन्सर किया। इसी को कहते है किस्मत कब क्या दिला दे, कहा नहीं जा सकता।