3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुलदीप और चहल की जोड़ी को सहवाग ने दिया नया नाम, लोगों ने जमकर लिए मजे

वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर घातक गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल को नया नाम देते हुए तारीफ की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Feb 2018, 10:11 AM IST

chaku

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया, जो पिछले 26 सालों में नहीं हुआ था। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिेकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को उसके घर में 5-1 के अंतर से बुरी तरह से रौंद दिया। इस सीरीज जीत में टीम के युवा स्पिनर कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल की भूमिका अहम रही। इन दोनों गेंदबाजों ने न केवल मेजबान टीम के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका बल्कि जमकर विकेट भी निकाले। इन दोनों युवा स्पिनरों की जोड़ी ने 6 मैचों की इस सीरीज में 33 विकेट चटकाए। जो किसी भी भारतीय स्पिनर जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इन दोनों की बेहतरीन गेंदबाजी से प्रभावित होकर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने नया नाम दिया। साथ ही इन दोनों की तारीफ की।

सहवाग ने दिया प्यारा नाम -
सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल की जोड़ी को टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने प्यारा नाम दिया है। सहवाग ने इन दोनों की जोड़ी को CHAKU (चाकू) का नाम दिया है। अंग्रेजी में इस शब्द से पहले तीन अक्षर यजुवेंद्र चहल के लिए है। जबकि पीछे के दो शब्द कुलदीप यादव के लिए है।

वीरू ने ट्वीट कर की तारीफ -
वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इन दोनों युवा गेंदबाजों की तारीफ करते हुए लिखा," ये चाकू हमको दे दो ठाकुर। इस चाकू ने 33 विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका को घायल कर दिया। बहुत ही शानदार। ओह, इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने भी 4 विकेट लिए, बहुत बढ़िया। 5-1 से जीत बहुत ही अच्छी है।’

चाकू ने बनाया विराट रिकॉर्ड -
6 मैचों की इस सीरीज में इन दोनों ने मिलकर 33 बल्लेबाजों को आउट किया। जो किसी भी भारतीय स्पिनर जोड़ी के द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुलदीप ने इस सीरीज में 17 जबकि यजुवेंद्र चहल ने 16 विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव ने इस सीरीज में 17 विकेट हासिल किया। किसी एक द्विपक्षीय सीरीज में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे स्पिन गेंदबाज रहे। युजवेंद्र चहल (16) का नाम चौथे स्थान पर आता हैं।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया -