क्रिकेट

T20 World Cup 2021: ICC ने जारी किया शेड्यूल, 12 टीमों के बीच 28 दिनों तक होंगे मुकाबले, जानिए टीम इंडिया कब किससे भिड़ेगी

T20 World cup 2021: ICC ने डिजिटल शो के जरिए T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। शेड्यूल जारी होने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि कौन सी टीमों के बीच कब मुकाबले होंगे।
2 min read
t20_world_cup.png

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेंस T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल जारी होने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि कौन सी टीमों के बीच कब मुकाबले होंगे। साथ ही भारत के मुकाबलों के बारे भी स्पष्ट हो गया है कि टी20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का मुकाबला कब और कौन सी टीमों से होगा। इससे पहले टी20 वर्ल्डकप का आयोजन कहां होगा यह बता दिया गया था। ICC ने डिजिटल शो के जरिए T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। T20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस वर्ष यूएई और ओमान में होगा।

ग्रुप 1 के मुकाबले 23 अक्टूबर से और ग्रुप 2 के 24 अक्टूबर से
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा है। टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप 1 के मुकाबले 23 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। वहीं ग्रुप 2 के मुकाबले 24 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज के अलावा दो और टीमें और होंगी। वहीं ग्रुप 2 में भारत सहित पाकिस्तान,न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और क्वालिफाई करने वाली दो अन्य टीम होंगी।

सुपर 12 स्टेज के मुकाबले 17 अक्टूबर से
टी20 वर्ल्ड कप के राउंड वन यानि सुपर 12 स्टेज के मुकाबले 17 अक्टूबर से शुरू होंगे, जो 22 अक्टूबर तक चलेंगे। राउंड वन में 4 टीमों का चुनाव होगा। सुपर 12 स्टेज में ग्रुुप 1 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। सुपर 12 के ग्रुप 2 में पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित रहते हैं।

T20 वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबलों पर नजर डालें तो 24 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को टीम इंडिया न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी। इसके बाद 3 नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम से होगा। इसके बाद 2 और मुकाबले 5 और 8 नवंबर को खेले जाएंगे। सुपर 12 स्टेज में होने वाले अपने 5 में से अपने 4 मैच टीम इंडिया दुबई में खेलेगी। वहीं एक मैच अबुधाबी में खेला जाएगा। शारजाह में टीम इंडिया का कोई मैच नहीं होगा।

पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को
टी20 वर्ल्ड कप 2021 मे 28 दिनों तक 12 टीमों के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबले होंगे। वहीं T20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा। इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 नवंबर को दुबई में होगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।

Updated on:
17 Aug 2021 11:46 am
Published on:
17 Aug 2021 11:43 am
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को किया बड़ा चैलेंज