
टी20 वर्ल्डकप शुरू होने में अभी दो महीने का समय है, लेकिन इसकी तैयारियां टीमों ने शुरू कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर में भारत की मेजबानी में होगा। हालांकि टी20 वर्ल्डकप के मैच यूएई में खेले जाएंगे। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए टीमों के ऐलान का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सबसे पहले न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्डकप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टी20 वर्ल्डकप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच होगा।
केन विलियमसन को सौंपी टीम की कमान
टी20 वर्ल्डकप के लिए न्यूजीलैंड टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपी गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में केन विलियमसन ही कीवी टीम के कप्तान थे और उन्होंने भारत को हराकर यह खिताब जीता। इसके अलावा टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को भी जगह दी गई है। टी-20 विश्व कप के लिए रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और फिन एलन को टीम में जगह नहीं मिली है।
इनको मिली टीम में जगह
न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में एडम मिल्ने को इंजरी कवर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा डेवॉन कॉनवे, मार्क कैंपमेन को भी टीम में शामिल किया गया है। डेवॉन कॉनवे पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं बल्लेबाजों में मार्टिन गुप्टिल और टिम सीफर्ट को टीम में जगह मिली है। इनके अलावा लेग स्पिनर टॉड एस्ले, ईश सोढ़ी और मिचेल सेंटनर को भी टीम में शामिल किया गया है।
4 तेज गेंदबाज भी न्यूजीलैंड की टीम में
न्यूजीलैंड ने 4 तेज गेंदबाजों को भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। इनमें ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, काइल जेमिसन और लॉकी फर्ग्युसन ने नाम शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच भी खेलने हैं। टिम साउदी को अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिलेगा। वहीं ट्रंट बोल्ट मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेलते हैं और जेमिसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से। फर्ग्युसन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए यह है न्यूजीलैंड की टीम
केन विलियमसन, टॉड एस्ले, ट्रेंट बोल्ट, मार्क कैंपमेन, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फग्र्युसन, मार्टिन गुप्टिल , काइल जैमिसन, डेरली मिचेल, जिम्मी नीशाल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने
Updated on:
10 Aug 2021, 9:33 AM IST
Published on:
10 Aug 2021, 9:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.