30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या 2028 के ओलंपिक में भाग लेगी भारतीय क्रिकेट टीम? बीसीसीआई ने दिया यह जवाब

उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का भी बयान सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 9 Aug 2021, 4:54 PM IST

bcci3.png

टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन हो चुका है। 23 जुलाई से शुरू हुए खेलों के इस महाकुंभ में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल अपने नाम किया, जिसमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल है। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में देश को ओलंपिक इतिहास का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अब उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का भी बयान सामने आया है।

समर्थन देंगे: जय शाह
रिपोर्ट के अनुसार, क्रिेकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने के मामले में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल किए जाने को वे पूरी तरह से अपना समर्थन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट ओलंपिक में शामिल हो गया तो टीम इंडिया उसमें जरूर हिस्सा लेगी। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी की राय एक है। इससे पहले भी बीसीसीआई की तरफ से बयान आ चुका है कि अगर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से ज्यादा दखल नहीं दिया गया तो फिर वे 2028 के ओलंपिक खेलों में इंडियन टीम को भेजेंगे।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया ने मनाया नीरज चोपड़ा के ओलंपिक गोल्‍ड का जश्‍न

टोक्यो ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं टोक्यो ओलंपिक में अमरीका 39 गोल्ड मेडल के साथ सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर चीन रहा। चीन ने 38 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। वहीं मेजबान जापान ने तीसरा स्थान हासिल किया। जापान ने 27 गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही कुल 58 मेडल अपने नाम किए। इससे पहले ओलंपिक खेलों में जापान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 गोल्ड मेडल का था, जो उसने 1964 टोक्यो खेलों और 2004 एथेंस खेलों के दौरान जीते थे।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कुल 4 करोड़ रुपए देगा BCCI, जानिए किसे मिलेगा कितना इनाम